4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

लड़की के कान में घुस गया सांप, Video देख लोगों के रोंगटे खड़े हो गए!

नींद में कान में कीड़े या कॉकरोच का घुसना आम बात है। लेकिन अगर आपसे कहा जाए कि सोते वक्त एक लड़की के कान में सांप घुस गया। वायरल क्लिप में एक 'डॉक्टर' को महिला के कान से सांप को निकालने की कोशिश करते देखा जा सकता है।

2 min read
Google source verification
snake enter ear

snake enter ear

इंसान के साथ कभी-कभी कुछ ऐसी घटना हो जाती है, जिस पर विश्वास करना मुश्किल होता है। आमतौर पर नींद के दौरान कई बार कान में छोटे कीड़े या कॉकरोच घुस जाते है। लेकिन सोते समय एक लड़की के कान में सांप घुस गया। यह पढ़ने में आपको भले ही अजीब लगे, लेकिन यह सच्ची घटना है। सोशल मीडिया पर एक चौंकाने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वायरल क्लिप में एक डॉक्टर लड़की के कान से सांप को निकालने की कोशिश करता है।


लड़की गहरी नींद में सोई हुई रहती है तभी उसको महसूस होता है कि उसके कान के अंदर चला गया है। घर पर दिखाने के बाद पता चलता है कि कान में सांप है। इसके बाद वह घबरा जाती है और तुरंत डॉक्टर के पास जाती है। इस घटना के बारे में जानकर डॉक्टर भी दंग रह जाते हैं। इसके बाद सांप को निकालने की तैयारी करने लगते हैं।

यह भी पढ़ें- VIDEO: ये शख्स विज्ञान को दे रहा है चुनौती, कारनामे देख लोग दंग


सोशल मीडिया पर वायरल हो रही क्लिप में एक डॉक्टर को महिला के कान से सांप को निकालने की कोशिश करते देखा जा सकता है। वह जैसे ही चिमटी से पकड़ने की कोशिश करता है सांप अपना मुंह फैला लेता है। डॉक्टर ने हाथ में ग्लव्स पहना हुआ है। वह छोटी सी चिमटी के जरिए सांप को बाहर निकालने का प्रयास कर रहा है। हालांकि, छोटा सा सांप पीले रंग का दिखाई दे रहा है।

यह भी पढ़ें- बेंगलुरु : बुलडोज़र और ट्रैक्टर से ऑफिस जा रहे हैं लोग, सड़कों पर चली नाव, देखें Video


यह वीडियो वाकई में रोंगटे खड़े कर देने वाला है। इसमें सांप बेहद खतरनाक नजर आ रहा है। यह मामला कहां का है, इसके बारे में कोई जानकारी नहीं है। सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर इस वीडियो को शेयर किया जा रहा है। अब इस वीडियो को देखने के बाद लोग तरह-तरह के कमेंट कर रहे है।