
इस समय नाखून काटने से हो सकता है अमंगल, जानें वास्तु शास्त्र से जुड़ी कुछ जरूरी बातें
नई दिल्ली।
Vastu Shastra Things: वास्तु शास्त्र के अनुसार कुछ कामों के लिए समय निर्धारित है। ऐसे में समय से परे हटकर उस काम को करने से अमंगल ( Inauspicious ) होने की आशंका रहती है। शाम को सूर्यास्त ( Sunset ) के बाद नाखून काटना ( Nail Biting ) या फिर झाड़ू लगाना अशुभ माना जाता है। भले ही आप अंधविश्वास (
Blind Faith ) समझ कर इन बातों पर यकीन नहीं करते होंगे, लेकिन आज भी ऐसे बहुत से लोग है जो इस सब चीजों पर विश्वास रखते हैं। ऐसे बहुत से काम है जो वास्तु शास्त्र के हिसाब से अशुभ माने जाते हैं। ऐसे में आज हम आपको वास्तु शास्त्र से जुड़ी कुछ बातें बता रहे हैं।
शाम को नाखून काटना
वास्तु और मान्यताओं के अनुसार सूर्यास्त के बाद नाखून काटना शूभ नहीं माना जाता। कहा जाता है कि ऐसा करने पर घर में लक्ष्मी का वास नहीं होता। ऐसे में परिवार को आर्थिक संकट से जूझना पड़ सकता है। साथ ही परिवार के सदस्यों को बीमारियां भी घेर लेती है।
बिना नहाएं किचन में जाना
शास्त्रों के अनुसार, सुबह बिना नहाएं रसोई में प्रवेश नहीं करना चाहिए। महिलाओं को बिना स्नान के चूल्हा चोका नहीं करना चाहिए। कहा जाता है कि भोजन अन्नपूर्णा का रूप होता है और किचन को लक्ष्मी का रूप माना जाता है। ऐसे में बिना नहाएं रसोई में चूल्हा चोका करने से अन्न देवता रूठ सकते हैं। इससे आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
जूठे बर्तन
वास्तु के अनुसार, कमरे में कभी भी जूठे बर्तन रखे नहीं होने चाहिए। यह घर में कंगाली का कारण बन सकता है। साथ ही परिवार के सदस्यों की बीमारी का कारण भी बनते हैं।
सोलह श्रृगांर की हुई महिला का दिखना
कहा जाता है कि रास्ते में अगर कोई सोलह श्रृगांर किए हुए महिला दिख जाए तो समझ जाए कि आपका काम सफल होने वाला है। क्योंकि यह महालक्ष्मी का इशारा होता है।
रात को झाड़ू लगाना
रात को झाड़ू लगाना भी अशुभ माना जाता है। मान्यताओं के अनुसार शाम के वक्त कभी झाड़ू पोछा नहीं करना चाहिए। इससे आर्थिक संकट खड़ा हो सकता है।
रात को सीटी बजाना
रात के समय सीटी बजाने से भी नुकसान हो सकता है। इससे एक ओर जहां धन की हानि होती हैं वहीं आप किसी अंजान संकट को भी बुलावा देने हैं।
Updated on:
25 Jul 2020 04:31 pm
Published on:
25 Jul 2020 04:26 pm
बड़ी खबरें
View Allहॉट ऑन वेब
ट्रेंडिंग
