नई दिल्ली। भारत के पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ( Former President Pranab Mukherjee ) का सोमवार को निधन ( Pranab Mukherjee passes away ) हो गया। 84 साल के प्रणब दा को ब्रेन में क्लॉटिंग होने की वजह से हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। यहां डॉक्टरों ने उनकी ब्रेन सर्जरी भी की। लेकिन इसके बाद उनकी तबीयत और ज्यादा बिगड़ गई थी। जिसक बाद आज उनका निधन हो गया। मुखर्जी के निधन पर भारत सरकार ने 31 अगस्त से छह सितंबर तक सात दिवसीय राजकीय शोक घोषित किया है।