4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

VIDEO: ये शख्स विज्ञान को दे रहा है चुनौती, कारनामे देख लोग दंग

चीन के रहने वाले एक शख्स के पास भी ऐसा ही एक टैलेंट है, जिसको देखकर लोग काफी हैरानी है। वैंग येकुन नाम के एक शख्स के पास एक अनोखी कला है, जिसके चलते वो भारी से भारी ऑब्जेक्ट को बैलेंस कर लेता है।

2 min read
Google source verification
man balances weird objects

man balances weird objects

हर इंसान में कुछ ना कुछ प्रतिभा होती है। कुछ लोग अपने टैलेंट को सबसे सामने आते है तो कुछ अपने तक ही सीमित रखते है। वैसे तो सोशल मीडिया पर रोचक और इंटरेस्टिंग वीडियो वायरल होते रहते है, जो हर किसी को पसंद आते है। इन दिनों एक शख्स अपने अनोखे हुनर को लेकर सुर्खियों में छाया हुआ है। चीन के रहने वाले इस शख्स ने विज्ञान को चुनौती दे डाली है। यह बंदा गजब का बैलेंस बनाता है। इसके वीडियो को देखकर हर कोई हैरान है। आइए जानते है चीन के इस युवक के टैलेंट के बारे में।


हम बात कर रहे है वैंग येकुन की। वैंग के पास ऐसा हुनर है कि वह किसी भी भारी वस्तु को आसानी से बैलेंस कर लेता है। उसके करतब को देखकर कई बार तो ऐसा लगता है कि विज्ञान के नियमों पर विश्वास करना मुश्किल हो जाता है। वैंग ऐसे ऐस बैलेंसिंग ऑब्जेक्ट्स बनाता है, जिनको देखकर हर कोई चकित है।


वैंग येकुन के भारी ऑब्जेक्ट बैलेंस के सोशल मीडिया पर ढे़रों वीडियो और फोटोज मौजूद है। यह बंदा एक बोलत पर साइकिल बैलेंस कर देता है, वहीं मेटल रेंचंज पर सिलेंडर को लटका देता है। उनके एक सबसे मज़ेदार बैलेंस में दो लोगों को एक ही कुर्सी के एक पैर पर बैलेंस कर दिया था। यह एक्ट देखना बहुत शानदार है।

यह भी पढ़ें- पहले प्लास्टिक की गुड़िया से रचाई शादी, तलाक के बाद अब टेडी बियर से रोमांस


वैसे तो वैंग येकुन पेशे से एक ट्रेंड इलेक्ट्रीशियन हैं, लेकिन उनको चीज़ों को बैलेंस करने में मजा आता है। उन्होंने 2017 से अपने एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करना शुरू किया। उनकी कलाकारी को देखकर लोग का आर्कषित हो रहे है। सोशल मीडिया पर उनके बड़ी संख्या में फॉलोअर्स है। लोग उनके हर वीडियो को पसंद करते है।

यह भी पढ़ें- गजब का दिमाग! लकड़ी से बना दी JCB मशीन, शुरू कर दी जमीन में खुदाई