6 अप्रैल 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पति से नहीं देखा गया बीवी का दर्द, फिर कर डाला ऐसा कारनामा जिसके लिए मिला राष्ट्रीय पुरस्कार

कहते हैं आवश्यकता आविष्कार की जननी होती है लेकिन तमिलनाडु के एक शख्स ने इस कथन को साबित करके भी दिखा दिया है।

2 min read
Google source verification

image

Vineet Singh

Mar 24, 2019

remote control bed

पति से नहीं देखा गया बीवी का दर्द, फिर कर डाला ऐसा कारनामा जिसके लिए मिला राष्ट्रीय पुरस्कार

नई दिल्ली: आपने पतियों के लिए उनकी पत्नी की क़ुर्बाइयों के किस्से तो कई सुने होंगे लेकिन कभी किसी महिला का पति उसके लिए कुछ कर जाए इस बारे में शायद ही आपने कभी सुना होगा। हाल ही में तमिलनाडुTamilnadu के एक शख्स ने ऐसा कारनामा कर दिखाया है जिसके लिए ना सिर्फ इस शख्स की बीवी उसकी तारीफ कर रही है बल्कि उसके कारनामे के लिए राष्ट्रीय पुरस्कारNational Award भी दिया गया है।

दरअसल हम आज आपको मुथु नाम के 42 वर्षीय मजदूर के बारे में बताने जा रहे हैं जिसने अपनी बीमार पत्नी की देखभाल करने के लिए एक ऐसा आविष्कार कर डाला जिसकी हर तरफ चर्चा हो रही है। आपको बता दें कि मुथु नाम के इस शख्स की बीवी ने कुछ महीने पहले अपना ऑपरेशन करवाया था जिसकी वजह से डॉक्टरों ने उसे बेड रेस्ट करने के लिए कहा था लेकिन जब भी उसे वाशरूम जाना होता था तो उसे काफी तकलीफ होती थी और इसी तकलीफ का उपाय निकाला मुथु ने और एक हैरतअंगेज़ आविष्कार कर डाला।

लोहे का काम करने वाले मुथु ने अपनी पत्नी के लिए ऐसा बेड बनाने की ठानी जिससे उसकी तकलीफ कम की जा सके। इसके बाद उसने कड़ी मेहनत करके एक रिमोट कंट्रोल बेडremote control bed बना डाला। इस बेड की खासियत ये है की इसमें फ्लश टैंक Flush Tank , सेप्टिक टैंक Septic Tank लगाया गया है साथ ही इसे रिमोट से कंट्रोल भी किया जा सकता है।

मुथु के इस आविष्कार की वजह से अब उसकी बीवी को वाशरूम जाने के लिए उठना नहीं पड़ता है। मुथु के इस आविष्कार के लिए उसे राष्ट्रपति रामनाथ कोविंदramnath kovind से नेशनल इनोवेशन का अवार्ड भी मिल चुका है। मुथु का ये आविष्कार अगर भारत के अस्पतालों में पहुंच जाए तो इससे लाखों मरीज़ों की तकलीफ दूर हो जाएगी।