26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

लॉकडाउन: दिल्ली पुलिस का सराहनीय कदम, गरीबों को ई-कूपन से दिला रही राशन

दिल्ली पुलिस (Delhi Police) ने नरेला इलाके ने लोगों की मदद के लिए गजब का तरीका निकाला है। पुलिस मदद करने के लिए 5 लोगों की मदद ले रही है जो कंप्यूटर चलाना जानते हैं।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Vivhav Shukla

•

Updated: 8 May 2020, 9:58 PM IST

ddddd.jpg

नई दिल्ली: कोरोना वायरस (Coronavirus) को हराने के लिए पूरा देश एक जुट है। सरकार ने वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए पूरे देश में लॉकडाउन लगा रखा है। लॉकडाउन से रोजी रोटी कमाने वाले लोगों के लिए मुसीबतें पैदा हो गई है। लेकिन ऐसे लोगों के लिए दिल्ली पुलिस (Delhi Police) फरिश्ता बन रही है।

महाप्रलय का अंदेशा ! हिमालय में पिघल रही बर्फ,खतरे में है अरब सागर, NASA ने जारी की तस्वीरें

दरअसल, दिल्ली पुलिस ने नरेला इलाके ने लोगों की मदद के लिए गजब का तरीका निकाला है। पुलिस मदद करने के लिए 5 लोगों की मदद ले रही है जो कंप्यूटर चलाना जानते हैं। इनकी मदद से ई-कूपन तैयार कर रहे हैं। अभी तक 7000 लोगों के ई-कूपन जनरेट कर चुका है और उन्हें इसके जरिये राशन भी मिल चुका है।

दिल्ली पुलिस के अधिकारी ने बताया कि जिन लोगों के पास राशन कार्ड नहीं थे, उनके लिए दिल्ली सरकार ने ई-कूपन के जरिये राशन देने का इंतजाम किया है। ई-कूपन के जरिए गरीबों को राशन दिया जा रहा है।

प्यार पर भी पड़ी कोरोना की मार, बदल रहा है डेटिंग करने का तरीका

पुलिस ने बताया की लॉकडाउन होने के बाद दिल्ली में बहुत से ऐसे लोग है जिनको खाने की दिक्कत हो गई ह।. इसलिए हमने ऐसे लोगों को राशन देने के साथ उनको खाना बांटने का निश्चय किया ताकि कोई भी बेसहारा भूखा न सोए।