आज अटल जी की अस्थियों को विसर्जित करने के लिए कई जगहों पर तैयारी की जा रही है। अटल जी की अस्थियों को विसर्जित करने से पहले बेटी नमिता और नातिन निहारिका दिल्ली के स्मृति स्थल पहुंचे। खबरों के मुताबिक अटल जी की अस्थियों को सबसे पहले प्रेम आश्रम ले जाया जाएगा, फिर सड़के के रास्ते हरिद्वार पहुंचकर पवित्र गंगा में विसर्जित किया जाएगा। बता दें कि अटल जी की अस्थियों को हवाई मार्ग से यूपी की राजधानी लखनऊ भी पहुंचाया जाएगा। यहां अस्थियों के कुल 18 कलश होंगे, जिनके साथ भाजपा मुख्यालय तक एक खास अस्थि कलश यात्रा निकाली जाएगी।