
duck fish
नई दिल्ली। आपने अब तक इंसानों की दरियादिली के बारें सुना और देखा होगा। कुछ लोग मसीहा बनकर गरीब और जरूरतमंदी की मदद करते है। इन दिनों सोशल मीडिया पर एक अनोखा वीडिया वायरल हो रहा है। इस वीडिया में एक बतख ने मछलियों को चारा खिला रही है। बत्तख की इस दरियादिली को देखकर हर कोई उसका फैन हो गया। वायरल हो रहे इस वीडियो को खूब पसंद किया जा रहा है। इस पर लोग जमकर जमकर कमेंट कर रहे है। लोगों कहा कहना है कि इंसानों को भी इस बत्तख से कुछ सीखना चाहिए।
मछली और बतख की दोस्ती
सोशल मीडिया पर इस वीडियो को खूब पसंद किया जा रहा है। इस वीडियो में आप देख सकते है कि एक बतख अपनी चोंच के जरिए पानी में मौजूद मछलियों को चारा खिला रही है। एक अनाज की ट्रे से अनाज लेकर एक बतख तालाब में भूखी मछलियों को खिला रही है। लोग इसे मानवता और दोस्ती की मिसाल के रूप में सराह रहे हैं। जैसे ही बतख खाना डुबोती हैं, वो उसकी चोंच से खाना छीन लेती है।
अनोखी मिसाल
कुछ लोगों को ही आपस में मिल-बांटकर खाना पसंद होता है। इस वीडियो को देखकर कहा जा सकता है कि यह प्रवृति पशु-पक्षियों में भी पाई जाती है। कुछ लोगों को इस बतख से सीखना चाहिए। करूणा और सहयोग की यह अनोखी मिसाल है। 32 सैकेंड का यह सभी को पसंद आ रहा है। इस नजारे को देखकर लोग दोस्ती की मिसाल दे रहे हैं और कह रहे हैं कि मानवता अब भी जीवित है।
वन सेवा के अधिकारी प्रवीन पासवान ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा था - दोस्ती का एक बेहतरीन उदाहरण देखने को मिला। मछलियों को अच्छा दोस्त मिल गया है।
Published on:
30 Dec 2020 11:26 am

बड़ी खबरें
View Allहॉट ऑन वेब
ट्रेंडिंग
