
The mysterious fake town on North Korea’s border
नई दिल्ली। उत्तर कोरिया ( North Korea ) एक ऐसा देश है जो कई रहस्य में भरा हुआ है। इसकी एक वजह यह है कि यहां के बारे में लोगों को कुछ ज्यादा मालूम नहीं है। इसलिए उत्तर कोरिया को दुनिया एक रहस्यमय देश ( Mysterious country ) के तौर पर ही जानती है।
जितना दिलचस्प ये देश है उतना ही गज़ब यहां का एक शहर भी है। ये खने में बिल्कुल आम शहर जैसा ही है लेकिन असल में ये नकली शहर है। यहां स्कूल, अस्पताल और यहां तक कि बिजली-पानी भी है लेकिन यहां कोई रहता नहीं। रोज तय वक्त लाइटें जलती-बुझती हैं। पूरे शहर में रोज सिर्फ एक व्यक्ति झाड़ू लगाते दिखता है।
बताया जाता है कि किम जोंग (Kim Jong-un) की बादशाहत वाला देश बिल्कुल गरीब है। लेकिन बाकी दुनिया को अमीर दिखाने के लिए तानाशाह ने इस एक मॉडल शहर (peace town in North Korea) बनाया है, जिसे देखकर किसी को भ्रम हो जाए कि नॉर्थ कोरिया आधुनिक है और यहां रहने वाले काफी खुश हैं।
नॉर्थ और साउथ कोरिया की सीमा पर बसाए गए इस शहर में वैसे कोई रहता नहीं है। जिसकी वजह से देश को लोग इसे भुतहा शहर (ghost town) के नाम से बुलाते हैं लेकिन असल में इसका नाम किजोंग डांग( Kijong-dong ) है। ये एक तरह का प्रोफेगंडा टाउन है, जिसका मकसद है कोरिया छोड़कर भागे लगभग 50 हजार लोगों की बात को गलत साबित करना।
जानकार बताते हैं किम की तानाशाही की वजह से देश से बहुत से लोग बाहर दूसरे देश चले गए और वहां जाने के बाज इस शहर के बारे में सभी को बताया। जिसके बाद इस शहर की सैटेलाइट इमेज को देखा गया और शहर के रहस्यों की परतें खुलने लगीं।
नॉर्थ कोरिया और पड़ोसी देश साउथ कोरिया के Demilitarized Zone से सटे किजोंग डांग शहर में दोनों ही देशों के सैनिक भारी संख्या में तैनात रहते हैं। इस शहर में ऊंची इमारतें हैं। एक प्ले स्कूल और दो सेकेंडरी स्कूल हैं। साथ ही अस्पताल और दुकानें भी हैं।
नॉर्थ कोरिया सरकार हमेशा से कहती आई है कि इस शहर में 200 लोग रहते हैं और व्यवस्था से काफी खुश हैं लेकिन असल में ये एक डेमो शहर है।
सैटेलाइट इमेज के सामने आने के बाद बता चला कि पूरे शहर में नीली रंग की छतें हैं। यहां के घर के अंदर जाने के लिए कोई दरवाजा भी नहीं है। घर के अंदर कोई स्ट्रक्चर नहीं है। यहां तक कि घरों में खिड़कियां तक नहीं हैं।
इस शहर में कभी कपड़े सूखते या परदे हिलते नहीं दिखे. हां इस बात का खयाल रखा जाता है कि दिन में लाइट बंद हो और रात में लाइट जले। सारी लाइटें एक साथ ऑन और ऑफ होती हैं। इस शहर में केवल एक शख्स दिखाई देता है जो यहां की सड़कों की सफाई करता है।
एक रिपोर्ट के मुताबिक शहर के चारो तरफ लाउडस्पीकर लगे हुए हैं, जिनका मुंह साउथ कोरिया की तरफ है। ये स्पीकर हर रोज 20 घंटे बजते हैं। जिसमें नॉर्थ कोरिया के लोगों के शांतिपूर्ण जीवन और तानाशाह की अच्छाई की बातें बताई जाती हैं।
Published on:
15 Jun 2020 07:02 pm
बड़ी खबरें
View Allहॉट ऑन वेब
ट्रेंडिंग
