
rumeysa gelgi
इस धरती पर जितने भी लोग सभी अलग अलग है। सभी लोगों की शरीर की बाहरी बनावट के साथ उनकी कई चीजों भिन्न भिन्न होती है। कुछ लोग पतले होते तो कुछ मोटे, कुछ लंबे हो कोई बोने होते है। कोई दिमाग से तेज होता है तो कोई किसी और चीज में चतुर। आज आपको एक ऐसी महिला के बारे में बताने जा रहे है जो दुनिया की सबसे लंबी महिला है। आपको यह जानकर ताज्जूब होगा कि सबसे महिला होने के साथ उन्होने तीन और विश्व रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स ने घोषणा की है कि दुनिया की सबसे लंबी महिला मानी जाने वाली रुमेसा गेलगी ने अब तीन और विश्व रिकॉर्ड बनाए हैं।
दुनिया की सबसे लंबी महिला
दुनिया की सबसे महिला का नाम रूमेसा गेलगी है और वह तुर्की में रहती है। रूमेसा की लंबाई 7 फीट 0.7 इंच है। अब उन्होंने 3 और विश्व रिकॉर्ड बनाए है। रूमेसा ने अपना नाम गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज करवा लिया है। इस तरह वह अब तक 5 वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर चुकी है।
यह भी पढ़ें- अद्भुत! ये मछली रात में हो जाती है इंसान के आकार जैसे, जानिए चौंकाने वाला रहस्य
3 और नए रिकॉर्ड महिला के नाम
गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड के अनुसार दुनिया की सबसे लंबी महिला रूमेसा ने सबसे लंबे हाथों का रिकॉर्ड भी बना लिया है। रूमेसा के दाएं हाथ की लंबाई 24.93 है वहीं बाएं हाथ की लंबाई की बात करें तो 24.26 सेंटीमीटर है। उनके नाम दूसरा रिकॉर्ड भी हाथों का दर्ज हुआ है। इसके साथ ही सबसे लंबी उंगली वाली महिला का रिकॉर्ड भी खुद के नाम करने में सफल हुई है। उनकी सबसे लंबी उंगली 11.2 सेंटीमीटर है। उनका तीसरा रिकॉर्ड है सबसे लंबी पीठ है। रूमेसा की पीठ की लंबाई 59.90 सेंटीमीटर है।
यह भी पढ़ें- अजीबोगरीब शौक! महिला ने किचन में पाल रखे हैं 50 चूहे, बच्चों की तरह रखती है ख्याल
दुलर्भ सिंड्रोम की वजह से बढ़ी लंबाई
गेलगी की अत्यधिक लंबी वीवर सिंड्रोम के कारण हुई है, एक बहुत ही दुर्लभ सिंड्रोम जो किसी के कंकाल के त्वरित विकास सहित कई असामान्यताओं पैदा करता है। रविवार को नए रिकॉर्ड से सम्मानित होने के बाद गेलगी ने गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स से कहा, दुनिया यह भी नहीं बता सकती कि मैं अभी कितना उत्साहित और खुश हूं। मेरा परिवार और मेरे आस-पास के लोग बहुत सहायक हैं। इस तरह की हाइट वाली इकलौती महिला होने के नाते मैं बहुत खास महसूस करती हूं। आपको बता दें कि दुनिया की सबसे छोटी महिला का रिकॉर्ड भारत की रहने वाली ज्योति किसानजी आमगे के नाम है।
यह भी पढ़ें- रहस्यमयी मंदिर! जहां भगवान को देखना है वर्जित, आंखों पर पट्टी बांध पुजारी करते हैं पूजा
Updated on:
11 May 2022 05:51 pm
Published on:
20 Apr 2022 03:33 pm
बड़ी खबरें
View Allहॉट ऑन वेब
ट्रेंडिंग
