
corona vaccine
नई दिल्ली। पूरी दुनिया में तेजी से फाल रही कोरोना (Corona virus) जैसा महामारी की रोकथाम के लिए वैज्ञानिक दिन रात वैक्सीन बनाने के काम पर जुटे हुए हैं। ऐसा पहली बार देखने को मिला है जब किसी महामारी से निपटने के लिए पूरू दुनियां एक होकर काम कर रही है। कुछ बैक्सीन के सफल होने के बाद जब इसको लगाया गया तब वैक्सीन कैंडिडेट्स को यह प्रभावी और सुरक्षित बताया गया है। लेकिन इस वैक्सीन को लेकर दवा कंपनियां और डॉक्टर्स चेतावनी दे रहे हैं. कोविड-19 (covid-19) के खिलाफ लगी वैक्सीन (corona vaccine) से एलर्जी या खतरनाक साइड इफेक्ट देखे जा चुके हैं।आइए आज आपको पोस्ट वैक्सीनेशन के कुछ ऐसे ही साइड इफेक्ट्स के बारे में बताते हैं, जिन्हें लेकर डॉक्टर्स भी ज्यादा परेशान हैं।
बुखार या ठंड लगना- मिली जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि इस वैक्सीन को लगाने से कुछ वॉलंटियर को बुखार और बहुत ज्यादा ठंड लगने जैसी शिकायतें सामने आई। वैक्सीन लगने के कुछ घंटे बाद ही पीड़ित को बुखार 102 डिग्री टेंपरेचर पर था। हालांकि, यह भी कहा जा रहा है कि बार जब शरीर एंटीबॉडी बनाता है तो इंसान को हल्का या तेज बुखार हो सकता है।
सिरदर्द- वैक्सीन लगने बाद सिरदर्द होने की बात भी सामने आई है, जिसके लिए हमें तैयार रहना होगा। वैक्सीन लगने के बाद रोगी को तेजी से सिरदर्द हो सकती है. इसके अलावा मानसिक तनाव, चिढ़चिढ़ापन और मूड स्विंग जैसी परेशानियां भी आपको घेर सकती हैं।
उल्टी या जी मिचलाना- वैक्सीन लगने से इसका सीधा असर इंसान के गैस्ट्रोइंटसटाइनल सिस्टम पर पड़ सकता है। जिसके चलते उल्टी, जी मिचलाना, घबराहट और पेट में ऐंठन जैसे लक्षण महसूस किए जा सकते हैं।
मांसपेशियों में दर्द- किसी किसी मरीज को वैक्सीन का इंजेक्शन दिए जाने के बाद से मांसपेशियों में दर्द और सूजन की दिक्कत देखने को मिली है। इम्यून की प्रतिक्रिया पर उस हिस्से में रेडनेस या रैशेज़ की समस्या भी हो सकती है।
माइग्रेन- सिर दर्द के अलावा माइग्रेन की भी शिकायत देखने को मिली है। इसलिए इसमें कहा जा रहा है जो लोग वैक्सीन लेने की सोच रहे है वे लोग एक दिन पहले छुट्टी ले लें और खूब आराम करें। ये वैक्सीन इंसान में माइग्रेन अटैक को ट्रिगर कर सकती है।
Updated on:
15 Dec 2020 09:14 pm
Published on:
15 Dec 2020 09:10 pm
बड़ी खबरें
View Allहॉट ऑन वेब
ट्रेंडिंग
