4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

श्रीदेवी समेत ये अभिनेत्रियां शादी से पहले ही हो गई थी प्रेग्नेंट, फिर गुपचुप तरीके से की थी शादी

बॉलीवुड में इन अभिनेत्रियों ने अपनी अदा से जीता दर्शकों का दिल आज भी लोग इन अभिनेत्रियों की एक्टिंग के हैं कायल

2 min read
Google source verification
These actresses including Sridevi were pregnant before marriage

These actresses including Sridevi were pregnant before marriage

नई दिल्ली:बॉलीवुड ( Bollywood ) इंडस्ट्री में कई ऐसे अभिनेता और अभिनेत्री हुई, जिन्होंने अपनी एक्टिंग के दम पर लाखों दिलों पर राज किया। लेकिन इस इंडस्ट्री में कई अभिनेत्रियां ऐसी भी हुई, जिन्होंने किसी एक्टर, डॉक्टर या फिर किसी राजनेता से प्यार और फिर शादी की। लेकिन क्या आप जानते हैं कि कई अभिनेत्रियां शादी से पहले ही गर्भवती हो गई थी। शायद नहीं, तो चलिए आज आपको ऐसी ही कुछ अभिनेत्रियों के बारे में बताते हैं।

कपिल शर्मा अब नहीं पीते शराब, खुद शो में किया ये बड़ा खुलासा

इस लिस्ट में सबसे पहला नाम है मिस इंडिया यूनिवर्स सेलिना जेटली ( Celina Jaitly ) का। सेलिना के पति दुबई में एक होटल के मालिक हैं। सेलिना ने इन्हें काफी समय तक डेट किया था और जुलाई 2011 में दोनों की शादी की खबरें सामने आई थी। यही नहीं शादी के कुछ समय बाद ही सेलिना ने अपने गर्भवती होने की बात कहकर सबको चौंका दिया था। उन्होंने दो जुड़वा बेटों को जन्म दिया था। वहीं खबरें तो यहां तक थी कि सेलिना शादी से पहले ही गर्भवती थी। वहीं महिमा चौधरी ने साल 2006 में शादी करके सबको चौंका दिया था। वहीं शादी के कुछ समय बाद ही उन्होंने बेटी को जन्म दिया। ऐसे में खबरें आई कि महिमा शादी से पहले ही गर्भवती थी।

वहीं बॉलीवुड की अभिनेत्री श्रीदेवी ( Sridevi ) को लेकर भी ऐसी ही खबरें थी, जिसे उन्होंने स्वीकार भी किया था। खबरें थी कि श्रीदेवी शादी से पहले ही गर्भवती थी। वो उस दौरान गर्भवती थीं जब बोनी कपूर का अपनी पहली पत्नी से तलाक भी नहीं हुआ था। वहीं बाद में दोनों ने साल 1996 में शादी कर ली और कुछ महीनों बाद ही श्रीदेवी ने अपनी पहली बेटी को जन्म दिया। वहीं कोंकण सेन शर्मा भी शादी से पहली ही गर्भवती हो गई थी। कोंकण ने रणवीर शिरोए से चुपचाप तरीके से शादी की। हालांकि, कभी भी कोंकणा ने अपने शादी से पहले गर्भवती होने की बात स्वीकार नहीं की। वहीं अमृता अरोड़ा के बारे में भी यही खबरें सामने आई थी कि वो शादी से पहले गर्भवती हो गई थी। यही नहीं लीजा हेडन ने भी शादी से पहले अपने गर्भवती होने का खुलासा किया था। उन्होंने साल 2016 में अपने ब्वॉयफ्रेंड दीनो लालवानी से शादी कर ली थी।