
,,
नई दिल्ली: आज के दौर में अपने को स्वस्थ रखने के लिए हर कोई ऑर्गेनिक चीजों की तलाश में रहता है। पहले तो ऑर्गेनिक चीजें मिलना काफी मुश्किल है, लेकिन अगर वो मिलती है तो इसके लिए आपको ज्यादा पैसे चुकाने पड़ते हैं। लेकिन जरा सोचिए कि अगर ज्यादा पैसे चुकाने के बाद भी आपको सिर्फ और सिर्फ धोखा यानि नकली चीजें मिले तो फिर?
दरअसल, ऐसा ही एक वीडियो हमारे हाथ लगा है। इस वायरल वीडियो में ऑर्गेनिक दूध के नाम पर थैली का दूध दिया जा रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे ये लोग थैलियों के दूध को बोतल में भरकर बेच रहे हैं और लोग इस दूध को गाय का दूध समझकर पी रहे हैं वो भी ऑर्गेनिक। लेकिन इसकी सच्चाई क्या है वो आप इस वीडियो में देख सकते हैं।
वीडियो गुरुग्राम का बताया जा रहा है। जब इन लोगों से पूछा जा रहा है कि ऐसा करना गलत नहीं है, तो ये कह रहे हैं नहीं। यानि इनको इसमें कुछ भी गलत नहीं लगता।
Published on:
28 Aug 2019 01:00 pm
बड़ी खबरें
View Allहॉट ऑन वेब
ट्रेंडिंग
