5 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अंबानी परिवार भी खरीदता है इस दुकान की खास चूड़ियां, 150 साल पुरानी है यह शॉप

जोधपुर के ये चूड़ी व्यापारी अंबानी परिवार तक को अपनी बनाई चूड़ियां सप्लाई करते हैं।

less than 1 minute read
Google source verification

image

Vinay Saxena

Dec 08, 2018

omg

अंबानी परिवार भी खरीदता है इस दुकान की खास चूड़ियां, 150 साल पुरानी है यह शॉप

नई दिल्ली: राजस्थान में बीबाजी बैंगल्स के नाम से मशहूर एक शॉप है, जो दुनियाभर के लगभग हर जगह पर चूड़ियों की सप्लाई करता है। इतना ही नहीं इन्होंने जोधपुर के ये चूड़ी व्यापारी अंबानी परिवार तक को अपनी बनाई चूड़ियां सप्लाई करते हैं। इनका परिवार पिछले 150 सालों से यह काम कर रहा है।

दुनिया में है जोधपुर की चूड़ियों की पहचान

परिवार के अब्दुल सतार फिलहाल इस दुकान को चला रहे हैं। अब्दुल बताते हैं कि उनकी दादी को सभी बीबीजी कहकर बुलाते थे, वे यहां के राजा महाराजाओं और रानियों के यहां चूड़ियां पहनाने जाया करती थीं। वहीं से हमारा बिजनेस शुरू हुआ। 1970 में दुकान की खोली। यहां क्रिस्टल्स की चूड़ियां बनाई जाती हैं। जोधपुर के सबसे पॉश इलाके में मौजूद इस दुकान से अंबानी से लेकर कई कई बड़ी हस्तियां चूड़ियां खरीदती हैं। बताया जा रहा है कि ईशा अंबानी की शादी के लिए भी इस दुकान से चूड़ियां भेजी गई हैं।

12 दिसंबर को शादी के बंधन में बधेंगी ईशा अंबानी

बता दें, देश के सबसे अमीर कारोबारी मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी 12 दिसंबर को शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं। उनकी शादी अजय पीरामल के बेटे आनंद पीरामल से हो रही है। दोनों की सगाई सितंबर महीने में इटली में हुई थी।