दरअसल, ये बोर्ड इटली में लगा है। देखने पर ऐसा लग रहा था कि किसी कमरे की ओर इशारा किया जा रहा है, यानी या तो उस कमरे के मालिक के बारे में बात हो रही है या उस कमरे की। 'साला कांग्रेसी' इटली भाषा का एक शब्द है, जिसका मतलब होता है कांफ्रेंस रूम। हालांकि, ये सच्चाई कम ही लोगों को पता है और बिना जाने लोग इसे कांग्रेस को खिलाफ शेयर करने में जुटे हुए हैं। फेसबुक, ट्वीटर और व्हाट्सएप पर ये फोटो खूब शेयर की जा रही है।