
नई दिल्ली। हीरा बाकी सभी रत्नों से अधिक कीमत होता है। लेकिन इनके भी कई प्रकार होते। जिसकी कीमतक अगल-अलग होती है। हीरे की चमक हर किसी को अपनी ओर आकर्षित करती है। दुनिया में ऐसे कई हीरे हैं, जिनकी कीमत बहुत ज्यादा है। आज हम आपको ऐसे ही 5बेशकीमती हीरों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनकी पूरी दुनिया दीवानी है।
1- 'पिंक स्टार' नाम का हीरा अब तक का सबसे मंहगा हीरा है।ये 59।6 कैरेट का है। हांगकांग में इसकी नीलामी 7।1 करोड़ डॉलर (करीब 462 करोड़ रुपये) में हुई है। ये हीरों की बिक्री में ये विश्व रिकॉर्ड है।
2- 'ओपनहाइमर ब्लू' हीरा भी दुर्लभ हीरों में से एक है। साल 2016 में 'ओपनहाइमर ब्लू' हीरा 5।06 डॉलर यानी 329 करोड़ रुपये में बिका था। 14।62 कैरट के इस हीरे को जेनेवा के क्रिस्टी ऑक्शन हाउस ने फ़ोन के ज़रिए हुई नीलामी में बेचा था। लेकिन ये किसी को नहीं पता की इस बेशकीमती हीरे को किसने ख़रीदा है।
3- 'ब्लू मून' नाम का यह हीरा साल 2015 में में बिका था। हांगकांग के व्यवसायी जोसफ लू ने इसके लिए 4.84 करोड़ डॉलर यानी 315 करोड़ रुपये दिए थे। उन्होंने यह अपने बेटी जोसफ लू के लिए खरीदा था। बाद में इस हीरे का नाम भी अपनी बेटी के नाम पर रख दिया था। अब इस हीरे का नया नाम 'ब्लू मून ऑफ जोसेफाइन' है।
4- नारंगी हीरा जैसा की नाम से ही पता चलता है कि ये नारंगी रंग का है। साल 2013 में क्रिस्टी ऑक्शन हाउस ने इसकी नालामी की थी। उस वक्त ये हीरा 15.6 करोड़ रुपये प्रति कैरट के दाम पर बिका था।
5- द मिलेनियम स्टार हीरा डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो में मौजूद है। ये 203.04 कैरेट का है। इसे डी-बियर के दिवंगत चेयरमैन हैरी ऑफेनहाइमर ने खरीदा था। खरीदने के बाद इसकी इसकी कटाई और आकार देने में 3 साल लग गए थे। हैरी ने इस हीरे के बारे में कहा था कि "मेरी ज़िंदगी का देखा ये सबसे खूबसूरत हीरा है"
Published on:
20 Oct 2019 04:24 pm
बड़ी खबरें
View Allहॉट ऑन वेब
ट्रेंडिंग
