16 अप्रैल 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कैमरे में कैद हुआ खतरनाक टॉरनैडो, पलभर में मचाई तबाही जिसे देखकर कांप जाएगी आपकी रूह

प्रकृति जब अपना रौद्र रूप दिखाती है, तो उसके आगे सब बेबस हो जाते हैं। प्रकृति तूफानों के ज़रिए भी अपना रौद्र रूप दिखाती है और अगर तूफान के साथ टॉरनैडो भी आ जाए तो तबाही मच जाती है। ऐसा ही एक वीडियो हाल ही में सोशल मीडिया पर शेयर किया गया है जिसमें एक टॉरनैडो ने पलभर में ही तबाही मचा दी।

2 min read
Google source verification
Tornado causing destruction

Tornado causing destruction

प्रकृति में बहुत शक्ति होती है और प्रकृति जब अपना रौद्र रूप दिखाती है तो उसके आगे सब बेबस हो जाते हैं। प्रकृति तूफानों के ज़रिए भी अपना रौद्र रूप दिखाती है। तूफान काफी खतरनाक होते हैं और अगर तूफान के साथ टॉरनैडो (Tornado) भी आ जाए तो तबाही मच जाती है। टॉरनैडो को बवंडर भी कहते हैं। अक्सर ही इस तरह के मामले सामने भी आते हैं। सोशल मीडिया के इस दौर में कई तरह के वीडियो देखने को मिलते हैं। कई वीडियो तो दिल छू लेते हैं, तो कई वीडियो ऐसे भी होते हैं जिन्हें देखकर रूह कांप उठती है। बवंडरों के वीडियो भी लोगों की रूह कंपा देते हैं। सोशल मीडिया पर इसी तरह का वीडियो देखने को मिला है जिसमें एक बवंडर ने पलभर में ही तबाही मचा दी।

पलभर में ही बवंडर ने मचाई तबाही

सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया गया है। हालांकि यह वीडियो नया नहीं है पर इसे फिर से शेयर किया जा रहा है। इस वीडियो में बारिश होती दिखाई दे रही है। कोई व्यक्ति अपनी कार में बैठा हुआ वीडियो बना रहा है और वहाँ पर बहुत सारी और भी कारें भी खड़ी दिख रही हैं। इसके साथ ही सामने एक सफेद रंग की बिल्डिंग भी नजर आ रही है। तभी अचानक से एक बवंडर आता है और पलभर में ही तबाही मचा देता है।

पूरी बिल्डिंग को किया बवंडर ने तबाह

वीडियो में देखा जा सकता है कि बवंडर इतना शक्तिशाली है कि पलभर में ही पूरी बिल्डिंग को तबाह कर देता है। बवंडर से पहले दिखाई दे रही बिल्डिंग बवंडर के बाद पूरी तरह से तबाह हो जाती है।

इस वायरल वीडियो को नीचे देखा जा सकता है।

कहाँ का है वीडियो?

बवंडर की तबाही का यह वीडियो अमेरिका (United States Of America) के नेब्रास्का (Nebraska) राज्य के लिंकन (Lincoln) शहर का है। बवंडर ने पूरी बिल्डिंग को ही तबाह कर दिया और इस नज़ारे को देखने वाले लोगों की रूह को कंपा दिया।

यह भी पढ़ें- 20 साल बाद हुई दो भाइयों की मुलाकात, देखें वायरल वीडियो