16 दिसंबर 2025,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

गजब! एक ही पेड़ पर आते है 40 प्रकार के फल, कीमत जानकर उड़ जाएंगे होश

आमतौर पर एक पेड़ पर एक ही प्रकार का फल आता है। दुनिया में एक ऐसा पेड़ भी है जिस पर एक, दो, पांच, दस नहीं बल्कि 40 तरह के फल गलते है। इस खबर को पढ़कर एक बार तो यकीन नहीं किया जा सकता है, लेकिन यह बिल्कुल सच है। इस पेड़ पर कई किस्म के फल आते है।

2 min read
Google source verification
tree of 40

tree of 40

आमतौर पर एक पेड़ पर एक ही प्रकार का फल आता है। दुनिया में एक ऐसा पेड़ भी है जिस पर एक, दो, पांच, दस नहीं बल्कि 40 तरह के फल गलते है। इस खबर को पढ़कर एक बार तो यकीन नहीं किया जा सकता है, लेकिन यह बिल्कुल सच है। इस पेड़ पर कई किस्म के फल आते है। अमेरिका में एक विजुअल आर्टस के प्रोफेसर ने एक ऐसा ही अद्भुत पौधा तैयार किया है। इस पर 40 प्रकार के फल लगते हैं। यह अनोखा पौधा 'ट्री ऑफ 40' नाम से काफी मशहूर है। इसमें बेर, सतालू, खुबानी, चेरी और नेक्टराइन जैसे कई तरह के फल लगते हैं।

यह भी पढ़े :— अनोखा मंदिर! मन्नत पूरी होने पर मां दुर्गा को चढ़ाते है चप्पल और सैंडिल

2008 में की थी शुरुआत
आपको यह जानकर भी ताज्जुब होगा कि 40 प्रकार फल देने वाला यह पौधा बिकाऊ भी है। इसकी कीमत 19 लाख रूपए लग चुकी है। इस पेड़ को अमरीका की सेराक्यूज यूनिवर्सिटी में विजुअल आर्ट्स के प्रफेसर वॉन ऎकेन ने तैयार किया है। उन्होंने इस पेड़ का नाम ट्री ऑफ 40 रखा गया है। इस पेड़ से लगने वाले फलों में बेर, सतालू, खुबानी, चेरी और नेक्टराइन जैसे फल शामिल है। इस अनोखे पोधे को विकसित करने के लिए उन्होंने साइंस का सहारा लिया है। उन्होंने इस काम की शुरुआत साल 2008 में की थी, जब उन्होंने न्यूयॉर्क राज्य कृषि प्रयोग में एक बगीचे को देखा, जिसमें 200 तरह के बेर और खुबानी के पौधे थे।

यह भी पढ़े :— बिना ब्रेक मोबाइल पर खेल रहा था ऑनलाइन गेम, हो गई मौत

यह भी पढ़े :— मातम के बीच महफिल! यहां शमशान घाट पर जलती चिताओं पास पूरी रात नाचती है सेक्स वर्कर

खेती-बाड़ी में खूब थी। दिलचस्पी
दरअसल, बगीचा पैसों की कमी से बंद होने वाला था, जिसमें कई प्राचीन और दुर्गम पौधों की प्रजातियां भी थीं। चूंकि प्रोफेसर वॉन का जन्म खेती से संबंधित परिवार में हुआ था, इसलिए उनकी दिलचस्पी भी खेती-बाड़ी में खूब थी। उन्होंने इस बगीचे को लीज पर ले लिया और ग्राफ्टिंग तकनीक की मदद से उन्होंने ‘ट्री ऑफ 40’ जैसे अद्भुत पेड़ को उगाने में कामियाबी हासिल की। ग्राफ्टिंग तकनीक के तहत पौधा तैयार करने के लिए सर्दियों में पेड़ की एक टहनी कली समेत काटकर अलग कर ली जाती है। इसके बाद इस टहनी को मुख्य पेड़ में छेद करके लगा दिया जाता है। इसके बाद जुड़े हुए स्थान पर पोषक तत्वों का लेप लगाकर सर्दी भर के लिए पट्टी बांध दी जाती है। इसके बाद टहनी धीरे–धीरे मुख्य पेड़ से जुड़ जाती है और उसमें फल–फूल आने लगते हैं।