
Twitter user asked Anand Mahindra his age
Anand Mahindra: महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा अक्सर अपने ट्वीट व रिप्लाई से सुर्खियां बटोरते रहते हैं। उनके कमेंट और रिप्लाई अक्सर लोगों को हसाते रहते हैं, लोग अक्सर उनके सेंस ऑफ ह्यूमर की तारीफ करते हैं। इस बार उनके खबरों में आने की वजह उनकी उम्र है। जी हां! आपने सही पढ़ा, दरअसल एक ट्वीटर यूजर ने उनसे पूछा कि मिस्टर आनंद जी, आपकी उम्र कितनी है?
इसके बाद महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा ने जबाब दिया, क्या? आप आप गूगल अंकल के जवाब पर भरोषा नहीं करते हैं। इसके साथ ही एक शरमाते हुए मुस्काने वाली इमोजी लगाए, जिस पर लोग तरह-तरह के कमेंट, लाइक व रिट्वीट कर रहे हैं। वहीं अधिकतर ट्वीटर यूजर गूगल को चाचा नहीं बल्कि चाची बता रहे हैं, क्योंकि जब भी कुछ सर्च करते हैं तो प्रश्नों के जबाब में महिला की आवाज सुनाई देती हैं।
आंटी होने की संभावना अधिक
वेंकट नारायण नाम के एक ट्वीटर यूजर ने आनंद महिंद्रा के ट्वीट पर रिप्लाई करते हुए लिखा मुझे लगता है कि Google आंटी होने की अधिक संभावना है। जब भी मैं उससे कुछ पूछता हूं तो एक महिला की आवाज आती है और वह कहती है कि आप 67 साल, 1 महीने और 4 दिन के हैं!
ट्वीटर यूजर ने बताई अपने परिवार की बात
अरविन्द भामिडी नाम के एक ट्वीटर यूजर ने आनंद महिंद्रा के ट्वीट पर रिप्लाई करते हुए लिखा मेरे परिवार में वास्तव में यह मजाक है। इसके बाद वह बताता है, अगर किसी के पास किसी सवाल का जवाब नहीं है, तो हम मजाक करते हैं "चलो सुंदर पिचाई से पूछते हैं। वह निश्चित रूप से जानेंगे!"
ट्विटर पर 9.3 मिलियन फॉलोअर्स
आनंद महिंद्रा ने हार्वर्ड विश्वविद्यालय (1977) से मैग्ना कम लाउड से स्नातक किया और हार्वर्ड बिजनेस स्कूल (1981) से एमबीए किया। अभी वर्तमान में वह महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन हैं। वहीं अभी आनंद महिंद्रा के ट्विटर पर 9.3 मिलियन फॉलोअर्स हैं।
Updated on:
05 Jun 2022 03:30 pm
Published on:
05 Jun 2022 03:26 pm

