नई दिल्ली। बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार की एक फिल्म आई थी, जिसका नाम था पैडमैन। जहां तक हमें यकीन है, आपने सभी ने यह फिल्म ज़रूर देखी होगी। और अगर आपने ये फिल्म देखी होगी तो ये भी देखा होगा कि फिल्म में असली पैडमैन अरूणाचलम मुरुगनाथम का किरदार निभा रहे अक्षय कुमार को फिल्म में कितनी ज़िल्लतें उठानी पड़ी थीं। जिसके पीछे सिर्फ और सिर्फ हमारे ही बीमार समाज का हाथ था।