
सर्जरी कराकर बनी महिला, बोली- नर्क से बदतर हो गई जिंदगी... अब रोज होता है ऐसा...
नई दिल्ली: सामान्य परिवार में लड़के के रूप में जन्म लेने वाले एक बच्चे को चार साल की उम्र में पहली बार एहसास हुआ कि उसे लड़की होना चाहिए था। उम्र बढ़ती गई और लड़कियों के गुण भी शरीर में आने लगे। हालांकि, घर-परिवार और सामाजिक बंधनों की वजह से उसने कभी खुलकर ये बात किसी को नहीं बताई। अाखिरकार 34 साल की उम्र में उसने अपना सेक्स चेंज करवा ही लिया, लेकिन क्या ये सही था? जवाब है 'नहीं'। पुरुष से महिला बने इस शख्स ने एक इंटरव्यू के जरिए लोगों को सचेत किया है। उन्होंने बताया कि कैसे सर्जरी के बाद उनकी जिंदगी नर्क से बदतर हो गई।
अंदर से अभी भी मर्द हूं...
खुद सेक्स चेंज कराकर पुरुष से महिला बनी लियाने मिल्स ने बताया कि डॉक्टर्स सेक्स चेंज के नाम पर लोगों की जिंदगी खराब कर रहे हैं। सर्जरी कर लोगों से पैसे ऐंठ रहे हैं। लियाने ने बताया कि सर्जरी के बाद से वह फीमेल हॉर्मोन वाली गोलियां खा रही हैं, लेकिन अभी उन्हें इसका कोई खास फायदा नहीं मिला। उन्हें अभी भी लगता है कि वह अंदर से मर्द ही रहेंगी।
नहीं माना पिता की बात, अब हो रहा पछतावा
लियाने ने कहा कि उन्होंने अपनी सेक्स चेंज की इच्छा अपने 17वें जन्मदिन पर जाहिर की थी। उन्होंने अपने मां—बाप से साफ कह दिया था कि वह लड़की बनना चाहते हैं। उस वक्त पिता ने उन्हें समझाया था कि वह ऐसा न करें। अगर उन्होंने तब यह बात मान ली होती तो शायद उन्हें अपने इस फैसले पर पछतावा नहीं हो रहा होता, क्योंकि मेडिकल साइंस की नजरों में मैं पुरुष से महिला बन गई हूं, पर मुझे मालूम है कि मैं हूं मर्द ही।
खुद से होने लगी नफरत, रोज होता है अजीबोगरीब दर्द
लियाने ने बताया कि उनकी जिंदगी नर्क जैसी हो गई है। रोज उन्हें अजीबोगरीब दर्द सहना पड़ता है। वह 57 साल की हो चुकी हैं, लेकिन अभी तक वर्जिन हैं। वह खुद से नफरत करने लगी हैं। दोस्त, यार और परिवार दूर हो गए।
Published on:
15 Dec 2018 03:34 pm
बड़ी खबरें
View Allहॉट ऑन वेब
ट्रेंडिंग
