4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

चायवाले’ पर फिदा हो गई MBBS डॉक्टर, रचाया निकाह, बड़ी दिलचस्प है इनकी लव स्टोरी

कहते है ना प्यार अंधा होता है। यह ना को दौलत देख है ना ही उम्र सीमा देखता है। आपने कई लव स्टोरी के बारे में पढ़ा और सुना होगा। इन दिनों पाकिस्तान में एक डॉक्टर और चायवाले की अनोखी प्रेम कहानी इंटरनेट पर वायरल हो गई है और लोग इनकी खूब तारीफ कर रहे हैं।

2 min read
Google source verification
mbbs doctor marriages with chaiwala

mbbs doctor marriages with chaiwala

शादी से पहले जीवनसाथी के बारे में सारी जानकारी का पता करते है। आमतौर पर एक लड़की अपना पार्टनर चुनती है तो देखती है कि वो कितना पढ़ा लिखा है, कितना कमाता है। अधिकांश आर्थिक रूप से मजबूत लड़के को ज्यादा तवज्जा दिया जाता है। लेकिन पाकिस्तान की एक मोहतरमा का दिल एक चायवाले पर आ गया। उनकी प्रेम कहानी शुरू हुई और शादी तक पहुंच गई। आपको यह जानकर हैरानी होगी यह कोई आम महिला नहीं बल्कि एमबीबीएस डॉक्टर है। इन दिनों सोशल मीडिया पर इस कपल की चर्चा हो रही है। खास तौर पर महिला डॉक्टर ज्यादा सुर्खियां बटोर रही है।


अपने देश के पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान से दिलचस्प लव स्टोरी सामने आई है। पाकिस्तानी डॉक्टर और चायवाले की अनोखी प्रेम कहानी इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही है। लोग इस कपल की खूब तारीफ कर रहे हैं। डॉक्टर किश्वर अपने पति की जमकर तारीफ करती हैं। उसका कहना है कि वे उनकी तहज़ीब पर फिदा हो गईं, वहीं शहज़ाद का कहना है कि उन्होंने अपनी ज़िंदगी में ऐसा कभी सोचा नहीं था।

यह भी पढ़ें- अब अमर हो जाएंगे इंसान! मौत पर पा सकेंगे काबू, वैज्ञानिकों का बड़ा खुलासा


अपनी लव स्टोरी के बारे में डॉक्टर किश्वर बताती हैं कि जब उन्होंने शहजादा को पहली बार अपने कमरे की सफाई करते देखा और उनके पर्सनालिटी से प्रभावित हो गई थी। वह चाय और सफाईवाले नहीं लगे। उनके बात करने का तरीफ बहुत पसंद आया। शहजाद बड़े अदब से उनके साथ पेश आते थे। एक दिन उन्होंने उससे फोन नंबर मांगा और बातचीत शुरू कर दी। उनकी ये बात प्रभावित कर गई और वो उसे खोना नहीं चाहती थी।

यह भी पढ़ें- भारत के अजीबोगरीब गांव, जहां सबसे जहरीले किंग कोबरा के साथ रहते लोग


शहजाद बताते हैं कि अस्पताल में तीन डॉक्टर काम करते है। दो मेल थे और एक ये थे। कमरे की सफाई करना हो या फिर चाय लाना। ये लोग मुझे बुलाते थे। ये मुझे अच्छी लगती थी। एक दिन इन्होंने मेरा नंबर मांगा। तब मैंने किसी रिश्तेदार या फैमिली को डॉक्टर की जरूरत पड़ेगी तो इनसे संपर्क हो जाएगा। एक दिन इन्होंने मेरे स्टेटस को लाइक किया और मेरी तारीफ की। मुझे थोड़ा अजीब लगा। एक दिन इन्होंने मुझे कमरे में बुलाया और बैठने को कहा। इसके बाद बोला कि मैं तुमसे प्यार करती हूं। ये सुनकर तीन दिन तक बुखार आ गया था। शादी के बाद किश्वर ने अस्पताल की नौकरी छोड़ दी।