
Vada Pav recognised as 13th best sandwich in the world
Best Sandwiches in the World: अगर आप मुंबई गए होंगे, तो ऐसा बिल्कुल नहीं हुआ होगा की आपने यहां के सबसे फेमस वड़ा पाव न खाए हों। मुंबई का सबसे फेमस स्ट्रीट फूड वड़ा पाव है। मुंबईवालों और वड़ा पाव के बीच का रिश्ता काफी गहरा है। चाहे खुशी के पल हों या दुख के, वड़ा पाव भूख के दर्द को शांत करने का सबसे अचूक उपाय है। आप वड़ा पाव को ब्रेकफास्ट, लंच या फिर टी स्नैक्स किसी भी समय खा सकते हैं। लेकिन आपको यह जानकर हैरानी होगी कि ये डिश अब मुंबई की ही नहीं बल्कि दुनियाभर में फेमस हो गई है।
टेस्ट एटलस ने किया रिसर्च
जी हां, मुंबई के इस सबसे लोकप्रिय स्ट्रीट फूड 'वड़ा पाव' को अब दुनिया के बेस्ट सैंडविच की लिस्ट में शामिल हो चुका है। इस लिस्ट को हाल ही में 'टेस्ट एटलस' ने जारी किया, जो कि ट्रेडिशनल फूड के लिए एक ट्रेवल गाइड है, जो रेसिपी, खाने के रिव्यु और लोकप्रिय डिशेस के बारे में रिसर्च करते हैं और लिखते हैं।
दुनिया की बेस्ट सैंडविच लिस्ट
'टेस्ट एटलस' ने हाल ही में 50 'विश्व के बेस्ट सैंडविच' की लिस्ट जारी की जिसमें वड़ा पाव को 13वें स्थान पर रखा गया है। तो वहीं उसी लिस्ट में तुर्की का 'टॉम्बिक' पहले स्थान पर है। इस डिश के बाद पेरू का 'बुटीफारा' और अर्जेंटीना का 'सैंडविच डे लोमो' का नाम आता है।
इस तरह बनता है वड़ा पाव
बात करें दुनियाभर में अपनी पहचान बनाने वाले वड़ा पाव की, तो इसे बीच से आधा काटकर, इसके बीच में हरी मिर्च और आलू की पेटी लपेटकर झटपट बनने वाली डिश है। आलू की पेटी मैश्ड हुए आलू से बना होता है, जिसे चना बैटर में डीप फ्राई किया जाता है।
इतने साल पहले बना था पहला वड़ा पाव
इस डिश को किसने और कब बनाया, इसकी जानकारी भी 'टेस्ट एटलस' ने दी है। टेस्ट एटलस की वेबसाइट पर दी गई जानकारी के अनुसार, वड़ा पाव का इतिहास 53 साल पुराना है। इसे बनाने का श्रेय भी बहुत ही आम परिवार को ही जाता है।
यह भी पढ़ें: ये है दुनिया का सबसे खूश रहने वाला इंसान, दर्ज हो चुका है गिनीज बुक आफ वर्ल्ड रिकार्ड्स में नाम
इस व्यक्ति ने की वड़ा पाव की खोज
यह प्रतिष्ठित स्ट्रीट फूड 'अशोक वैद्य' नाम के एक स्ट्रीट वेंडर की देन है, जो 1960 और 1970 के दशक में दादर रेलवे स्टेशन के पास काम करते थे। उन्होंने मजदूरों की भूख मिटाने के लिए एक ऐसे फूड को बनाने के बारे में सोचा जो बनाने में आसान और सस्ती हो।
वड़ा पाव ने दुनिया में बनाई पहचान
अशोक ने वड़ा पाव बनाया और धीरे-धीरे ये डिश भारत समेत कई देशों में पहचानी जाने लगी। वड़ा पाव मुंबईवालों के जीवन का एक अभिन्न अंग बन गया है। चाहे गली वाला हो या रईस, वड़ा पाव सबकी फेवरेट डिश है। वहीं, आज इसकी लोकप्रियता आसमान छू रही है।
यह भी पढ़ें: 100 साल बाद अपनी मंजिल पर पहुंचा खत, देख कर चौंक गए लोग, लिखी थी ये बात
Published on:
05 Mar 2023 01:40 pm
बड़ी खबरें
View Allहॉट ऑन वेब
ट्रेंडिंग
