3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कंगाल हुआ ये देश, 4 लाख रुपए में मोची रिपेयर कर रहा जूता, 1 पैकेट दूध की कीमत 80 हजार रुपए

अब यहां के एक यूनिवर्सिटी प्रफेसर को अपना पुराना जूता मरम्मत करवाने के लिए चार महीने की सैलरी के बराबर 20 अरब बोलिवर (करीब 4 लाख रुपए) देने पड़े।

2 min read
Google source verification

image

Priya Singh

Jul 25, 2018

venezuela inflation to hit 1000000 till end of this year

कंगाल हुआ ये देश, 4 लाख रुपए में मोची रिपेयर कर रहा जूता, 1 पैकेट दूध की कीमत 80 हजार रुपए

नई दिल्ली। दुनिया के सबसे बड़े तेल भंडार वाले देशों में शुमार वेनेजुएला के आर्थिक हालात किसी से छिपे नहीं हैं। मौजूदा समय में वहां के हालात इस कदर बिगड़ चुके हैं कि लोग देश छोड़कर उसकी सीमा से सटे कोलंबिया में भागने को विवश हैं। अब यहां के एक यूनिवर्सिटी प्रफेसर को अपना पुराना जूता मरम्मत करवाने के लिए चार महीने की सैलरी के बराबर 20 अरब बोलिवर (करीब 4 लाख रुपए) देने पड़े। आलम यह है कि वहां की करेंसी में आई गिरावट की वजह से एक लीटर दूध 80 हजार से अधिक रुपए में बिक चुका है।

एक्सपेरिमेंट के चक्कर में मां को खिलाई वियाग्रा, फिर बच्चों के साथ हुआ ऐसा

आपको जानकर हैरानी होगी कि, वहां पर एक ब्रेड की कीमत भी हजारों में हो चुकी है। वहीं 3 लाख रुपयों में महज एक किलो मीट ही आ पाएगा। ऐसे में अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने आशंका जताई है कि इस वर्ष के आखिर तक महंगाई दर 10 लाख प्रतिशत तक पहुंच जाएगा। यदि यह कहा जाए कि इस देश में बोरे में भरकर नोट ले जाने पर आप शायद एक समय का खाना ही खा पाओगे तो गलत नहीं होगा।

भाई अपनी छोटी बहन के साथ करता रहा ऐसा काम, जब मां ने दिया बेटी का साथ तो पुलिस ने किया गिरफ्तार

एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, वेनेजुएला इतने गहरे आर्थिक संकट से जूझ रहा है कि एक कप कॉफी पीने के लिए आपको नोटों की मोटी गड्डी खर्च करनी पड़ रही है। वेनेजुएला कभी दक्षिण अमरीका का सबसे अमीर देश था लेकिन अब यहां अर्थव्यवस्था गिर गई है, नाई बाल काटने के एवज में अंडे और केले ले रहे हैं। कैब सर्विस लेने के लिए सिगरेट का डब्बा देना पड़ रहा है। रेस्ट्रॉन्ट खाना खिलाने के बदले पेपर नैपकिन ले रहा है। अनाज, दूध, दवाइयों और बिजली का घोर अभाव है। बेरोजगारी बढ़ने के अपराध में तेजी से इजाफा हो रहा है। इंटरनेशनल मॉनेटरी फंड का कहना है कि देश भारी आर्थिक संकट में फंसा हुआ है।

तस्वीरें: एक जनसंहार जिसमें 100 दिनों में बिछ गई थीं लाखों लाशें, खून से तर हो गई थी बंजर धरती

Story Loader