नई दिल्ली। बच्चों का नटखट अंदाज हर किसी के मन को भा जाता है। और उन्ही के कुछ नादान सी हरकते सोशल मीडिया (Social Media) पर वायरल भी हो जाती है जैसा की एक 6 साल के बच्चे का वीडियों सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियों(Funny Video) में 6 साल के बच्चे ने इंटरनेट पर धूम मचा दी है। इस बच्चे की बातें सुनकर आप भी हो जाएंगे हैरान और साथ ही हंसने पर मजबूर हो जाएंगे। इस वीडियो को पूर्व नौसेना अधिकारी (Former Navy Officer) हरिंदर सिंह सिक्का ने अपने ट्विटर अकाउंट (Twitter) पर फनी वीडियो (Kids Video) शेयर किया है। इतना ही नही यह वीडियो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) को भी शेयर किया है. इसमें उन्होंने कैप्शन दिया है- पांडे जी भले ही छह साल के हैंलेकिन वो स्मार्ट, हैंडसम, गुड लुकिंग, बुद्धिमान और निश्चित रूप से पप्पू नहीं हैं. स्मार्ट फोन उसके खिलौने हैं।