8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अनुष्का-कैटरीना को ट्रेनिंग देने वाली चेतना ने किया सुसाइड, FB पर शेयर की थी ये बात…

पेशे से बाइक रेसर और कोच चेतना पंडित ने खुदखुशी कर ली ब्रेकअप है पीछे की वजह।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Priya Singh

•

Updated: 12 Jul 2018, 3:02 PM IST

Well known biker Chetna Pandit commit suicide

अनुष्का-कैटरीना को ट्रेनिंग देने वाली चेतना ने किया सुसाइड, FB पर शेयर की थी ये बात...

नई दिल्ली। कर्नाटक के शिमोगा की रहने वाली चेतना पिछले कई सालों से मुंबई में रहकर महिलाओं को बाइक रेसिंग की ट्रेनिंग देती थीं। बॉलीवुड में कई एक्ट्रेसेस को मोटरसाइकिल चलाना सिखा चुकीं बाइक रेसर कोच चेतना पंडित ने खुदखुशी कर ली है। चेतना ने मुंबई के गोरेगांव स्थित अपने कमरे में फांसी लगा ली। जानकारी के लिए बता दें चेतना एक बाइकराइडर थीं वो महिलाओं को बाइक चलाने का प्रशिक्षण देती थीं। उन्होंने बॉलीवुड की कई अभिनेत्रियों को हेवी बाइक चलाने की ट्रेनिंग भी दी थी। र्नाटक के शिमोगा की रहने वाली चेतना पिछले कई सालों से मुंबई में रहकर काम किया करती थीं।

अपनी मौत से एक दिन पहले चेतना अपनी दोस्त के साथ लेह जाने की प्लानिंग कर रही थी। चेतना के कमरे से मिले सुसाइड नोट में लिखा है कि मेरी आत्महत्या के पीछे की वजह मेरे ब्वॉयफ्रेंड से मेरा ब्रेकअप है। चेतना ने अपने सुसाइड नोट में लिखा है कि वो खुद अपनी मौत की जिम्मेदार हैं। उन्होंने सुसाइड नोटमें लिखा था कि कुछ महीने पहले मेरा ब्रेकअप हो गया था, जिसके बाद से मैं अकेली पड़ गई थी और अपने लक्ष्यों से भी दूर होती जा रही थी। एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार चेतना की एक दोस्त ने बताया कि वो आर्थिक तंगी से जूझ रही थी। अभी खुश दिन पहले चेतना ने अपने फेसबुक वॉल पर पियूष शर्मा की लिखी कुछ लाइनें पोस्ट की थीं जिनमें से एक है "हल्की, फुल्की सी है जिंदगी बोझ तो ख्वाहिशें का है।"

चेतना गोरेगांव स्थित अपार्टमेंट में तीन अन्य लड़कियों के साथ रहती थीं। जिनमें से दो शहर से बहार गई हुई थीं और तीसरी दोस्त काम पर। इसी बीच चेतना ने खुद की जिंदगी को खत्म करने का फैसला किया और इतना बड़ा कदम उठा लिया और अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। फिलहाल पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है और मामले की जांच में जुटी है।