24 जनवरी 2026,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भैंस ने दिया सफेद रंग के बच्चे को जन्म, सोशल मीडिया पर वायरल हो रही इस दुर्लभ जानवर की तस्वीर

White Buffalo Born : अमेरिका के मोंटाना में घटी अनोखी घटना, पैदा हुआ सफेद रंग का भैंस वैज्ञानिकों के अनुसार ऐसी घटना पांच या दस मिलियन में से एक में देखने को मिलती है

less than 1 minute read
Google source verification

image

Soma Roy

Sep 11, 2020

bufalo1.jpg

White Buffalo Born

नई दिल्ली। यूं तो आपने काले रंग की भैंस देख होगी, लेकिन क्या कभी आपने सफेद रंग की भैंस देखी है। शायद नहीं। क्योंकि भैंस जन्म के समय से ही काले रंग के पैदा होते हैं। मगर अमेरिका (America) के मोंटाना में हुए एक दुर्लभ घटना ने लोगों को सोच में डाल दिया है। दरअसल यहां एक भैंस ने सफेद रंग के बच्चे (White Buffalo Born) को जन्म दिया है। इसका नाम व्हाइट बफेलो मेडेन रखा गया है। लोग इसे कुदरत का करिश्मा मान रहे हैं। वहीं वैज्ञानिकों के लिए ये एक अद्भुत घटना है।

शोधकर्ताओं के अनुसार ऐसा करीब एक मिलियन भैंस के बछड़ों में से केवल एक में ही देखने को मिलता है। वक्त के साथ बच्चे के बड़े होने पर उनका सफेद रंग खो जाता है और वे भी काले या भूरे रंग के हो जाते हैं। हालांकि सफेद रंग के इस भैंस के बच्चे के जन्म से वहां के स्थानीय लोग काफी खुश हैं। सोशल मीडिया पर आदिवासियों की ओर से आयोजित जश्न की कुछ तस्वीरें वायरल हो रही है। जिसमें सफेद बछड़ा नजर आ रहा है।

वहां के आदिवासी लोग भैंस के इस बच्चे के जन्म को भविष्य के संकेत के तौर पर देख रहे हैं। उनका मानना है कि महिलाओं को अधिक नेतृत्वकारी भूमिका निभानी चाहिए। तभी सफेद बच्चे का जन्म हुआ है। वहीं वैज्ञानिकों का मानना है कि भैंस के हार्मोन में बदलाव के चलते सफेद बच्चे ने जन्म लिया है। मोंटाना हिस्टोरिकल सोसायटी का कहना है कि ऐसी घटना पांच मिलियन में से सिर्फ एक में ही देखने को मिलती है।