20 जनवरी 2026,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

खुद को एक्टिविस्ट कहने वाली Rehana Fathima आखिर समाज में क्यों परोस रही हैं अश्लीलता? किन विवादों से रहा नाता जानिए

केरल की रहने वाली सामाजिक कार्यकर्ता रेहाना फातिमा की अग्रिम जमानत याचिका को सुप्रीम कोर्ट की तरफ से खारिज कर दिया गया है। रेहाना अपने नाबालिग बच्चों से उनके अर्ध नग्न पर शरीर पर पेंटिंग करवाती हुई नजर आई थी। इससे पहले भी वो कई विवादों में घिर चुकी हैं। जानिए कौन है रेहाना फातिमा

2 min read
Google source verification

image

Neha Gupta

Aug 07, 2020

Rehana Fathima

Rehana Fathima

नई दिल्ली | केरल की रहने वाली सामाजिक कार्यकर्ता रेहाना फातिमा की अग्रिम जमानत याचिका को सुप्रीम कोर्ट की तरफ से खारिज कर दिया गया है। रेहाना अपने नाबालिग बच्चों से उनके अर्ध नग्न पर शरीर पर पेंटिंग करवाती हुई नजर आई थी। जिसका वीडियो उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था और ये वायरल हो गया। उसके बाद रेहाना की मुश्किले बढ़ गईं। यहां तक कि बीएसएनएल ने भी उनके पद से हटा दिया। कंपनी का कहना है कि उन्होंने उनकी भी छवि खराब करने की कोशिश की है। हालांकि ऐसा पहली बार नहीं हुआ है जब रेहाना ने कुछ ऐसा आपत्तिजनक काम किया हो। सबरीमाला के अयप्पा मंदिर में जाने से लेकर टॉपलेस फोटो अपलोड करने तक वो ऐसा काफी कुछ कर चुकी हैं जिसके कारण उन्हें सोशल मीडिया पर बार-बार खरी खोटी सुननी पड़ी है। रेहाना सिर्फ सोशल एक्टिविस्ट ही नहीं बल्कि वो एक आपत्तिजनक फिल्म भी कर चुकी हैं। मॉडल भी रह चुकी हैं।

क्या है रेहाना की विचारधारा

रेहाना फातिमा औरतों के नाम पर दकियानूसी प्रथाओं की खिलाफत करती हैं। वो साफतौर पर कहती हैं कि अपने शरीर को इसलिए ही दिखाती हैं ताकि लोगों की महिलाओं के प्रति धर्म और परंपरा के नाम पर सोच बदलें। रूढ़िवादी सोच के विरोध में रेहाना कई बार सुर्खियों में आ चुकी हैं। रेहाना के मुताबिक, औरतों के शरीर को लेकर गलत धारणाएं समाज में बनाई गई हैं। वो अपने सोशल मीडिया पर कई बार इसका जिक्र कर चुकी हैं कि मर्दों को औरतों को देखना का नजरिया बदलना चाहिए।

क्या रहे विवाद

रेहाना फातिमा उस वक्त भी सुर्खियों में आई थी जब उन्होंने हिंदू शख्स के साथ अपना रिश्ता शुरू किया था। रेहाना के इस कदम से उन्हें कई मुस्लिम काउंसिल की तरफ से हड़काया गया। दूसरे धर्म में शादी करना या रिलेशनशिप में रहना गलत नहीं है। लेकिन ये नजरिया कानून का है। बात जब समाज की आती है तो कई ऐसे लोग हैं जो आज भी इस बात का विरोध करते नजर आते हैं। यहां तक तो ठीक है लेकिन महिलाओं के समर्थन में जब रेहाना टॉपलेस होकर दो तरबूज लेकर फोटो पोस्ट करती हैं तब लगता है कि ये कोई जिद्द है खुद को पुरूषो से समानता की। जबकि फेमनिज्म की लड़ाई पुरुषों से समानता की नहीं बल्कि महिलाओं के अपने हक की है। खैर, इसके अलावा रेहाना एका नाम की फिल्म भी कर चुकी हैं जिसमें सेक्सुअल कॉन्टेंट को दिखाया गया था। रेहाना ने फिल्म में बेहद बोल्ड सीन दिए थे लेकिन उनकी थीम के आधार पर ये मैसेज वाली फिल्म थी। फिल्म बिना किसी कट के रिलीज हुई।

रेहाना तब भी सुर्खियों में आ गई थी जब वो जबरदस्ती सबरीमाला के अयप्पा मंदिर जाने की कोशिश में थी। उस दौरान उन्होंने कई हिंदू भक्तों की भावनाओं को आहत किया था। रेहाना का कहना था कि वो अपनी जिद्द के कारण नहीं बल्कि वो हर धर्म में विश्वास रखती हैं इसलिए अयप्पा के दर्शन करना चाहती थीं।

खैर लगता है रेहाना अपने सोशल मीडिया टैगलाइन के मुताबिक ब्रेक द रूल्स को फॉलो करती रहेंगी लेकिन कोर्ट ने उनके हाल ही में रिलीज वीडियो को बच्चों के लिए अश्लील बताया है। कोर्ट के मुताबिक बच्चों पर इस तरह के वीडियो से कैसा असर पड़ेगा।