
Why rain drops are round? Know the reason
बारिश किसे पसंद नहीं है। जब भी बारिश होती है मौसम सुहाना हो जाता है बूंदों की बौछार लोगों चहुं ओर दिखाई देती है। पर अपने कभी सोचा है कि बारिश की बूंदें गोल क्यों होती हैं? ये सीधी या तिरछी क्यों नहीं होती? इसके पीछे भी वैज्ञानिक सिद्धांत है। बारिश की बूंदें पृष्ठ तनाव (Surface tension) के कारण गोल होती हैं। अब ये surface tension क्या होता है और इसकी वजह से बारिश की बूंदें गोल हो जाती हैं?
दरअसल, ये पृथ्वी के गुरुत्वाकर्षण के कारण होता है। जब पानी ऊंचाई से गिरता है और वो जैसे-जैसे पृथ्वी के पास आता है वो बूंदों में बदल जाता है और सरफेस टेंशन के कारण वो हमेशा गोल होता है।
अब ये पृष्ठ तनाव (Surface tension) क्या होता है?
Surface tension किसी भी लिक्विड की सतह का वह गुण होता है जिसके कारण यह प्रत्यास्थ की तरह फ़ैल जाती है या सिकुड़ जाती है जिसे Elasticity गुण भी होता है। लिक्विड के इस गुण को आप गोलाकार बूंदों के पास या साबुन के बुलबुलों के पास भी देख सकते हैं।
इस वजह से होती है बारिश की बूंदें गोल
आकाश से नीचे आ रही बारिश की बूंदें धरती की तरफ आती है तो वो पृष्ठ तनाव के कारण न्यूनतम आकार ग्रहण करती हैं और गुरुत्वाकर्षण की दृष्टि से देखें तो गोलाकार का क्षेत्रफल सबसे न्यूनतम आकार होता है। इसलिए बारिश की बूंदें गोल होती हैं। अब जब भी बारिश हो तो आप ध्यान दीजिएगा बारिश की बूंदों पर वो आपको गोल नजर आएगी।
यह भी पढ़े- एक जिन्न से डरे लोगों ने रातोंरात खाली कर दिया ये भूतिया गांव! घरों को निगल गई रेत
Published on:
26 May 2022 11:07 pm
बड़ी खबरें
View Allहॉट ऑन वेब
ट्रेंडिंग
