8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

एक जिन्न से डरे लोगों ने रातोंरात खाली कर दिया ये भूतिया गांव! घरों को निगल गई रेत

Ghost Village of Al Madam: दुनिया में एक ऐसा गाँव भी है जहां कोई नहीं रहता। यहाँ रातोंरात लोगों ने अपना घर छोड़ दिया था। उन्हें इतनी जल्दी थी कि अपने घर-दरवाजे भी खुले छोड़ दिए थे। अब इस गाँव में कोई नहीं रहता है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Mahima Pandey

•

Updated: 24 May 2022, 6:58 PM IST

Mysterious abandoned ghost Village of Al Madam

Mysterious abandoned ghost Village of Al Madam

भूत और डरावने साये के किस्से तो आपने कई सुने होंग। लोग ऐसी जगहों पर जाने से बचते हैं और कभी ऐसी जगहें पर्यटन का केंद्र बन जाती हैं। एक ऐसा ही किस्सा एक गांव को लेकर मशहूर है जहां किसी भूत प्रेत का नहीं बल्कि किसी जिन्न के साये की चर्चा है। सही सुना आपने ये एक ऐसा ही गांव है जिसके बारे में जो भी सुनता है हैरत में पड़ जाता है। ये गांव सयुंक्त अरब अमीरात में दुबई के पास स्थित है। ये गांव भूतिया गांव के नाम से भी जाना जाता है जो अब रेत में समा चुका है। इस गांव में कोई नहीं रहता है और इसका नाम है अल मदाम।

कई वर्षों पहले यहां अल कुतबी जनजाति के लोग रहते थे। ये जनजाति अल मदाम के पास रहने वाली 3 प्रमुख जनजातियों में से एक है। इस गांव से लोग अचानक क्यों चले गए इस बारे में कोई नहीं जानता लेकिन कई कहानियां अवश्य इसको लेकर मशहूर हैं।

पास के ही गांव के लोगों का कहना है कि इस गांव में जिन्न का साया है और उसी के डर से लोग रातोंरात गांव छोड़कर भाग गए। तो वहीं कुछ लोग ये भी कहते हैं कि बिजली जैसी आंखों वाली चुड़ैल ने लोगों को भगा दिया। ये घटना किसी एक रात की थी जब लोग साये से डरे और फिर जिस हालत में थे उसी में घर छोड़कर भाग निकले। लोग इतने डरे हुए थे कि अपना घर व बन्द करना जरूरी नहीं समझ उसी तरह सब खुला छोड़कर भाग गए।

यह भी पढ़े- शादी के 3 दिन बाद तक दूल्हा-दुल्हन नहीं जा सकते टॉयलेट! वजह जानकर हैरान हो जाएंगे आप

अब इस गांव के अधिकंश घर में रेत से भर चुके हैं। घरों फर्नीचर भी रेत में दब चुके हैं। रेत इतने भर चुकी है कि घर के दरवाजे खिड़की रेत के कारण न खुल पाते हैं और ही न बन्द हो पाते हैं। इस कारण अल अदम अब पर्यटकों का आकर्षण केंद्र बन चुका है।

अल अदम में अब लोग केवल घूमने के लिए आते हैं। इस गांव की तस्वीरें भी कई सामने आ चुकी है। आज भी इस गांव के भूतिया होने को लेकर कोई सटीक कारण सामने नही आया है।

यह भी पढ़े- यहाँ बचपन से बच्ची को पाल-पोसकर बड़ा करता है पिता, जैसे हुई जवान बन जाता है पति