
wife beat her husband
देशभर में करवा चौथ का त्यौहार बड़ी धूमधाम से मनाया गया है। इस दिन महिलाएं व्रत रखती हैं और अपने सुहाग यानी पति की लंबी आयु की कामना करती हैं। सोशल मीडिया पर करवा चौथ के दिन के कई वीडियो वायरल हुए। उनके एक वीडियो खूब देख जा रहा है। इसमें एक युवक अपनी गर्लफ्रेंड को शॉपिंग कराने ले गया था, तभी उसकी पत्नी भी मौके पर पहुंच गई। पत्नी ने मौके पर ही पति और उसकी माशूका की जमकर पीटाई कर दी है। वैसे महिलाएं रात में चांद को देखकर अपना व्रत खोलती है। लेकिन इस पति को दिन में चांद के दीदार हो गए। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा यह वीडियो यूपी के गाजियाबाद जिले का बताया जा रहा है। गाजियाबाद के थाना कोतवाली क्षेत्र में एक युवक अपनी गर्लफ्रेंड को शॉपिंग कराने ले गया था। वह गर्लफ्रेंड को शॉपिंग करा रहा था, तभी उसकी पत्नी भी मौके पर पहुंच गई। इसके बाद उसने बाजार में पति और उसकी प्रेमिका पर टूट पड़ी। सरेआम पति और उस महिला की जमकर पिटाई कर डाली।
व्यस्त बाजार में इस हंगामे के चलते लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। बाजार महिला द्वारा पुरूष की पिटाई की सूचना पर स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस को जांच में पता चला है कि मारपीट करने वाले दोनों पति पत्नी हैं। आदमी अपनी प्रेमिका के साथ खरीदारी कर रहा था। पुलिस द्वारा पत्नी की तरफ से पति के खिलाफ लिखित शिकायत मिलने के बाद आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।
यह भी पढ़ें- नन्हे हाथी ने कृष्ण भजन पर किया ऐसा डांस, वीडियो देख लोग हैरान, दिए ऐसे रिएक्शन
शिकायतकर्ता महिला ने बताया कि 2017 में उसकी शादी हुई थी। इसके बाद उनका आपस में विवाद हो गया। मामला अभी कोर्ट में चल रहा है लेकिन उसका पति किसी अन्य लड़की को शॉपिंग करा रहा था। महिला करवा चौथे के दिन रंगे हाथों पकड़कर पहले तो खूब धोया फिर पुलिस थाने ले आई। पत्नी ने अपने पति द्वारा प्रेमिका को शॉपिंग कराने पर जेल पहुंचा दिया।
यह भी पढ़ें- 4,693 मीटर की ऊंचाई पर लगा है अनोखा ATM, चलता है बिना बिजली के, नहीं होती कभी कैश की कमी!
Published on:
14 Oct 2022 02:41 pm

बड़ी खबरें
View Allहॉट ऑन वेब
ट्रेंडिंग
