
जानिए अपने साथ इंसानी खोपड़ी रखकर क्यों लिखते थे विलियम शेक्सपियर
नई दिल्ली: आज दुनिया के जाने माने लेखक विलियम शेक्सपियर की 403वीं पुण्यतिथि है। आपको बता दें कि विलियम शेक्सपियर को उनकी रचनाओं के लिए आज भी याद किया जाता है लेकिन उनके बारे में कुछ ऐसे किस्से हैं जिन्हें शायद आप भी नहीं जानते होंगे और इन्हें जानने के बाद आप भी हैरान रह जाएंगे।
विलियम शेक्सपियर का जन्म 26 अप्रैल साल 1564 में हुआ था। शेक्सपियर की उम्र जब 18 साल थी तभी उनकी शादी करवा दी गयी थी। शेक्सपियर की पत्नी का नीम ऐनी हैथवे था और ऐनी से उनके 3 बच्चे भी थे।
शेक्सपियर एक कवी, नाटककार और अभिनेता थे जो अंग्रेजी भाषा के प्रसिद्ध लेखको में शुमार थे और इसी वजह से उन्हें “बार्ड ऑफ़ एवन” भी कहा जाता है। शेक्सपियर के सर्वश्रेष्ठ कार्यों में उनके 38 नाटक, 154 सॉनेट, 2 लंबी विवरणात्मक कविताओं के साथ तमाम अन्य रचनाएं भी शामिल हैं।
शेक्सपियर ने सबसे पहले कॉमेडी वाले लेख और नाटक लिखे थे इसके बाद साल 1608 तक उन्होंने दुखांत नाटक लिखे, जिनमे हैमलेट, ऑथेलो, किंग लेअर और मैकबेथ भी शामिल है। अपने अंतिम समय में उन्होंने दुःख सुखान्तक नाटको का लेखन किया था।
अपने साथ इंसानी खोपड़ी रखते थे शेक्सपियर
जब विलियम शेक्सपियर हैमलेट नाम का नाटक लिख रहे थे तो वो हमेशा इसे लिखते समय अपने साथ एक इंसानी खोपड़ी रखते थे। दरअसल यह एक दुखांत नाटक था जिसमें जिंदगी और मौत के बारे में ज़िक्र किया गया था और इसी को अच्छी तरह से लिखने के लिए शेक्सपियर अपने साथ एक खोपड़ी रखते थे जो उन्हें याद दिलाती थी कि जिंदगी का आखिरी सत्य मौत है ।
Published on:
23 Apr 2019 07:56 am
बड़ी खबरें
View Allहॉट ऑन वेब
ट्रेंडिंग
