
wife buried alive
एप्पल वॉच सिर्फ एक स्मार्टवॉच नहीं है बल्कि एक जीवन रक्षा कवच है। यह इंसान की कई बार जान बचाने के काम आती है। बीमारी के अलावा इस स्मार्टवॉच मुश्किल समय में भी इंसान के काम आती है और कई बार बहुत से लोगों की जान बचाई है। हाल ही में एक अनोखा मामला सामने आया है। अमेरिका के वॉशिंटन में एक आदमी ने अपनी ही पत्नी को जिंदा दफनकर दिया था। महिला की मदद करने के लिए कोई भी आसपास नहीं था। लेकिन महिला ने अपने हाथ में स्मार्टवॉच पहन रखी है। इसी ने महिला की जान बचा ली है। आइए जानते है आखिकर पूरा मामला क्या है।
डेली मेल के मुताबिक, 42 वर्षीय यांग सूक एन एक दिन घर पर अकेली थीं। तभी वहां उनके 53 साल के पति चाय क्योंग एन पहुंचे। दरअसल, दोनों के बीच लंबे समय से संपत्ति को लेकर विवाद चल रहा था। दोनों ने अलग अलग रह रहे थे और तलाक की कार्रवाई चल रही थी।
अकेली पाकर पति ने उसे अगवा कर लिया। पहले पत्नी पर चाकू से हमला किया। फिर हाथ—पैर बांधकर कार की डिक्की में डाल दिया। दूर जंगल में ले जाकर उसने एक गड्ढे में धकेल दिया। इसके बाद ऊपर से मिट्टी डाल दी। इतना ही नहीं महिला के मुंह पर टेप भी लगा दिए गए थे।
यह भी पढ़ें- ग्राहक ने कैंसिल की टेबल की बुकिंग, नहीं खाया खाना, फिर भी रेस्टोरेंट ने वसूले 20,000 रुपए
महिला ने जांचकर्ताओं को बताया कि वो घंटों तक कब्र में रही। बड़ी मुश्किल से हवा आने के लिए उन्होंने थोड़ी जगह बनाई और अंधेरा होने का इंतजार किया। अपनी जान बचाने के लिए काफी संघर्ष करती रही। एप्पल वॉच की मदद से करीबियों को अलर्ट मैसेज भेजा। इसके बाद पुलिस टीम ने को उसे रेस्क्यू करने में मदद मिली। इस मामले में पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।
Published on:
23 Oct 2022 01:17 pm

बड़ी खबरें
View Allहॉट ऑन वेब
ट्रेंडिंग
