2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Video: सड़क पार करते हुए छोटी सी लापरवाही से गई महिला की जान, आप न करें कभी ऐसी गलती

सड़क पर कई बार थोड़ी सी भी लापरवाही बहुत भारी पड़ जाती है। आपने भी देखा होगा कि सड़क पर कई बार थोड़ी सी लावरवाही से भी बड़ी दुर्घटनाएं हो जाती हैं। कई बार तो लोगों की जान तक चली जाती है। सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक महिला सड़क पार करने की कोशिश कर रही थी, तभी एक भयानक हादसा हो गया है।

2 min read
Google source verification
Accident Viral Video

Accident Viral Video

छोटी सी लापरवाही इंसान के लिए भारी पड़ जाती है। कई बार इंसान को इसके लिए बड़ी कीमत चुकानी पड़ती है। सड़क हादसों को लेकर रोजाना कई प्रकार की घटनाएं सामने आती रहती है। आपने देखा होगा कि रोड पर थोड़ी सी लावरवाही से भी बड़ी दुर्घटनाएं हो जाती हैं। इनमें कई बार लोगों की जान तक चली जाती है। अधिकांश हादसे सड़क पर चलते समय मोबाइल के इस्तेमाल करने की वजह से भी होते है। वहीं कुछ लोग लापरवाही से सड़क पार करते समय हादसे का शिकार हो जाते है। इन दिनों एक ऐसा ही वीडियो खूब वायरल हो रहा है। इसमें एक सड़क पार करने की कोशिश करती है तभी उसके साथ एक भयानक एक्सिडेंट होता है। CCTV कैमरे में कैद हुए इस हादसे को देखकर किसी की भी रूह कांप जाएगी।


यह घटना राजधानी दिल्ली के करोल बाग इलाके की है। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक महिला सड़क पार कर रही थी। वहीं पास में एक बस खड़ी थी। महिला उस बस के पास से ही सड़क पार करने की कोशिश करती है। महिला ने बस की तरफ ध्यान नहीं दिया। वहीं, बस के ड्राइवर ने भी महिला को नहीं देखा और बस को आगे बढ़ा दिया। इसके बाद बस उस महिला को कूचलती हुई आगे बढ़ जाती है। यह भयानक घटना सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गई।


सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीढियो में बस व्यस्त सड़क पर खड़ी नजर आ रही है। इसमें साफ दिख रहा है कि जब महिला बस के बाईं ओर से बस के सामने चली गई। सड़क पार करने के लिए तभी बस रवाना हो गई और पहिए के नीचे दब गई। सीसीटीवी फुटेज में बस के बाएं और पिछले हिस्से की घटना कैद हो गई है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो को @LetsUnMuteIndia नाम के अकाउंट द्वारा शेयर किया गया है।

यह भी पढ़ें- Video: दो पैग लगाने के बाद शराबी में आई सुपरपॉवर, सुपरमैन बनकर एक हाथ से रोक दी बस!


बताया जा रहा है कि हादसे का शिकार हुई महिला की मौके पर ही मौत हो गई। वह पूर्वी दिल्ली के शास्त्री पार्क की रहने वाली है और एक कॉल सेंटर में काम करती थी। इंटरनेट पर वायरल हो रहे इस वीडियो को देखकर समझना चाहिए कि सड़क पर चलते वक्त या रोड क्रॉस करते वक्त आपको सतर्क रहना चाहिए। हमेशा आस-पास देखकर ही सड़क पार करनी चाहिए। वीडियो में आप देख सकते हैं कि महिला ने पास में खड़ी बस पर बिलकुल भी ध्यान नहीं दिया। अगर महिला ने उस ओर ध्यान दिया होता तो बड़ा हादसा होने से टल सकता था।

यह भी पढ़ें- केकड़े ने काटा बेटी को तो बाप ने बदला लेने के लिए उसे निगल लिया जिंदा, फिर हुआ शख्स का ऐसा हाल

Story Loader