scriptमहिला के नाम के पीछे लगा था ऐसा ‘सरनेम’ Reject हो जाता था नौकरी के लिए फॉर्म, लोग उड़ाते थे मजाक | Woman does not get job due to surname | Patrika News
हॉट ऑन वेब

महिला के नाम के पीछे लगा था ऐसा ‘सरनेम’ Reject हो जाता था नौकरी के लिए फॉर्म, लोग उड़ाते थे मजाक

Highlights- अजीबो गरीब सरनेम (Surname) सामने आया है जो एक महिला के लिए मुसीबत बन गया- यह महिला असम (Assam) की रहने वाली है- जिसे अपने सरनेम (Surname) की वजह से कई परेशानियां उठानी पड़ी है

Jul 23, 2020 / 09:00 am

Ruchi Sharma

महिला के नाम के पीछे लगा था ऐसा 'सरनेम' Reject हो जाता था नौकरी के लिए फॉर्म, लोग उड़ाते थे मजाक

महिला के नाम के पीछे लगा था ऐसा ‘सरनेम’ Reject हो जाता था नौकरी के लिए फॉर्म, लोग उड़ाते थे मजाक

नई दिल्ली. नाम के पीछे लगने वाला सरनेम (Surname) कई तरह के होते हैं। इन सरनेम से व्यक्ति की पहचान होती है। पर अगर यही सरनेम आपके लिए मुसीबत बन जाए तो क्या किया जाएगा। एक ऐसा ही अजीबोगरीब सरनेम (Surname) सामने आया है जो एक महिला के लिए मुसीबत बन गया है। यह महिला असम (Assam) की रहने वाली है। जिसे अपने सरनेम (Surname) की वजह से कई परेशानियां उठानी पड़ी है।
अपने सरनेम की वजह से आज उसे कहीं नौकरी तक नहीं मिल पा रही हैं। यहां तक कि सरकारी नौकरी के लिए भी उसका फॉर्म रिजेक्ट हो जाता है। इसके साथ ही लोग उसके सरनेम का मजाक उड़ाते हैं और खूब हंसते हैं।
सरनेम की वजह से नहीं मिल रही नौकरी

यह महिला असम के गुवाहाटी (Guwahati of Assam) की रहने वाली है। इसका नाम प्रियंका है। जानकारी के मुताबिक हाल ही में प्रियंका ने सरकारी कंपनी (Government Naukari) नेशनल सीड कॉरपोरेशन लिमिटेड (National Seed Corporation Limited) के लिए जॉब (Job) के लिए अप्लाई (Apply) किया था, लेकिन उसका फॉर्म रिजेक्ट (reject) कर दिया गया और इसके पीछे वजह थी उसका सरनेम उसका सरनेम Chutia है।
जॉब के लिए नहीं कर पा रही अप्लाई

बताया जा रहा है कि सरनेम Chutia होने की वजह से ऑनलाइन सॉफ्टवेयर ऐसे शब्दों को रिजेक्ट कर देता है। जिसके कारण प्रियंका इस जॉब के लिए अप्लाई नहीं कर पा रही है। बताया जा रहा है कि ऑनलाइन सॉफ्टवेयर ऐसे शब्दों को रिजेक्ट कर देता है। जिसके कारण प्रियंका इस जॉब के लिए अप्लाई नहीं कर पा रही है।
फेसबुक पर लिखा अपना दर्द

प्रियंका ने इसके लिए कई बार कोशिश किया, लेकिन हर बार उसे ऐसी ही निराशा उठानी पड़ती है। परेशान होकर प्रियंका ने अपना दर्द फेसबुक पर शेयर किया। प्रियंका ने कहा कि उसके सरनेम की वजह से वह जहां भी इंटरव्यू में जाती है, लोग उनका नाम सुनकर पहले हंसने लगते हैं। प्रियंका ने बताया कि कंपनियां जॉब एप्लीकेशन रिजेक्ट कर देती हैं। प्रियंका ने कहा कि मैं लोगों को बता बता कर थक चुकी हूं कि उनका सरनेम कोई अपशब्द नहीं है। वे जिस समाज में आती है वहां उनका सरनेम यही है।
फिर हुआ एप्लीकेशन स्वीकार

हालांकि प्रियंका की परेशानी सुनने के बाद जॉब एप्लीकेशन स्वीकार कर लिया गया और उन्हें नौकरी के लिए भी इंटरव्यू देने के लिए बुला लिया गया।

आदिवासी जनजाति से है प्रियंका
दरअसल, असम में एक आदिवासी जनजाति है। प्रियंका इसी जनजाति से हैं। इसमें लोगों के दो सरनेम होते हैं। पहला Chutia और दूसरा Sutiya। माना जाता है कि ये जनजाति मूलरूप से मंगोलिया के चीन और तिब्‍बती परिवारों के वंशज होते हैं।

Home / Hot On Web / महिला के नाम के पीछे लगा था ऐसा ‘सरनेम’ Reject हो जाता था नौकरी के लिए फॉर्म, लोग उड़ाते थे मजाक

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो