11 जनवरी 2026,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

catch_icon

प्लस

epaper_icon

ई-पेपर

profile_icon

प्रोफाइल

महिला ने दिया जुड़वां बच्चों को जन्म, बाद में पता चला अलग-अलग हैं दोनों के पिता

कई बार कुदरत के फैसले के आगे मेडकिल साइंस भी पस्त हो जाता है। वैसे तो समय के साथ विज्ञान ने काफी तरक्की कर ली है, लेकिन इसके बाद भी कुछ मामले ऐसे होते हैं, जहां साइंस कमजोर साबित होता है। ऐसा ही एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक महिला ने दो जुड़वां बच्चों को जन्म दिया लेकिन दोनों के पिता अलग-अलग हैं।

2 min read
Google source verification
Woman Gives Birth To Twins With Different Father DNA Tests Revealed

Woman Gives Birth To Twins With Different Father DNA Tests Revealed

इंसान के शरीर को लेकर मेडिकल साइंस ने काफी खोज की है और इसमें काफी हद तक सफलता भी हासिल की है। लेकिन इसके बाद भी कुदरत के कारनामों के आगे कई बार मेडिकल साइंस भी फेल हो जाता है। कुछ ऐसा ही एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। दरअसल एक महिला ने जुड़वा बच्चों को जन्म दिया। खास बात यह है कि इन दोनों ही बच्चों के पिता अलग-अलग हैं। इस बात का खुलासा भी बच्चों के जन्म के कुछ समय के बाद हुआ। ये मामला पुर्तगाल का है। यहां रहने वाली 19 वर्षीय महिला ने जुड़वां बच्चों को जन्म दिया लेकिन डीएनए टेस्ट में चौंकाने वाला खुलासा हुआ।

8 महीने बाद पता चला अलग-अलग हैं दोनों बच्चों के पिता
बच्चों के जन्म के करीब 8 महीने बाद जब डीएनए टेस्ट कराया गया तो हर किसी के पैरों से नीचे से जमीन खिसक गई। इस महिला ने जिन दो जुड़वां बच्चों को जन्म दिया था, उन दोनों के ही पिता अलग-अलग थे। बताया जा रहा है कि, ये अपनी तरह का दुनिया का 20वां केस है।

क्या कहता है मेडिकल साइंस
इस तरह के मामलों को मेडिकल साइंस की भाषा में हेट्रोपैरेंटल सुपरफेक्यूंडेशन (Heteroparental Superfecundation) कहा जाता है। ये महिला पुर्तगाल के गोइयास स्टेट के मिनेरिओस शहर में रहती है। महिला की उम्र भी महज 19 वर्ष है।

यह भी पढ़ें - Optical Illusion: दिमाग चकरा देनी वाली इस तस्वीर में छिपा है कैदी का चेहरा, ढूंढ लिया तो लाजवाब है आपका IQ लेवल

क्यों कराया गया डीएनए टेस्ट
इस मामले के बाद कई लोगों के जहन में ये सवाल था कि आखिर डीएनए टेस्ट क्यों कराया गया। दरअसल बच्चों के जन्म के बाद महिला ने जिस युवक को पिता बताया उसे यकीन ही नहीं था। इस शख्स ने ही महिला से डीएनए टेस्ट कराने की जिद की।

जब टेस्ट हुआ, तब पता चला कि वो दो बच्चों में एक का ही पिता है। जबकि दूसरे बच्चे का डीएनए उससे नहीं मिला।

एक दूसरे काफी मिलती है बच्चों की सूरत
चौंकाने वाली बात यह है कि, दोनों बच्चों के पिता भले ही अलग हों, लेकिन दोनों की सूरत काफी मिलती जुलती है। हालांकि डॉक्टरों की कहना है कि ऐसा मां की वजह से भी हो सकती है।

ये है अलग-अलग पिता होने की वजह
डॉ. ट्यूलियो जॉर्ज फ्रेंको के मुताबिक ये दुनिया भर में 20वां हेट्रोपैरेंटल सुपरफेक्यूंडेशन का मामला है। स्थानीय मीडिाय के मुताबिक, ऐसी प्रेगनेंसी तब होती है जब मां के दो एग्स दो अलग पुरुषों के स्पर्म से फर्टिलाइज होते हैं। उनका जेनेटिक मटीरियल मां का होता है लेकिन प्लेसेंटा अलग होती हैं।

यह भी पढ़ें - Optical Illusion: हाथियों के झुंड में फुटबॉल खेल रहा गेंडा, 99 फीसदी ढूंढने में हुए फेल, क्या आपको आया नजर?