ट्विटर अकआउंट @fasc1nate पर पर एक वीडियो (Giraffe funny video) शेयर किया गया है, जिसमें एक महिला, जिराफ के साथ मस्ती करती दिख रही है। बता दें कि कई वाइल्ड लाइफ पार्क्स में इंसानों के लिए ऐसी खास व्यवस्था की जाती है, जहां वो जंगलीं जानवरों के छू सकते हैं, उन्हें नजदीक से देख सकते हैं। वीडियो में कुछ ऐसा ही दिखाया गया है। एक महिला किसी पार्क में कार के अंदर बैठी है। उसके साथ कोई शख्स बैठा है, जिसने वीडियो को बनाया है।
वीडियो में आप देख सकते हैं कि जिराफ कार की विंडो से अचानक अपना सिर अंदर घुसा देता है। यह देखकर महिला हैरान हो जाती है, लेकिन उसको ये अनुभव अच्छा भी लग रहा है। जिराफ सिर अंदर डालकर उसके बगल में रखी चीजों को मुंह से उठाने लगता है और उसकी बोतल को भी छूने लगता है। लेकिन बाद में वो अपना सिर कार की विंडो से बाहर निकाल लेता है।