
मिलिए 9 वर्ष के इस अरबपति बच्चे से, जिसके पास है खुद का प्राइवेट जेट, बंगला और सुपर कार
9 साल की उम्र में बच्चे को ठीक से किसी बात की समझ भी नहीं होती है। ये उम्र इतनी छोटी होती है कि एक अरब कितने होते हैं उसमे कितने जीरो आते हैं हमे कुछ नही पता होता। लेकिन सभी जीवन एक जैसा नहीं होता। एक 9 साल का नाइजीरियाई बच्चा, जिसे उसकी लैविश लाइफस्टाइल के कारण 'दुनिया का सबसे कम उम्र का अरबपति' कहा जा रहा है। मोहम्मद अवल मुस्तफा उर्फ मोम्फा जूनियर ( Muhammed Awal Mustapha AKA Mompha Junior), रिची रिच लाइफ जी रहे हैं क्योंकि उनके पास छह साल की उम्र में अपनी पहली हवेली थी।
'द सन' की रिपोर्ट के अनुसार, मोम्फा एक निजी जेट में भी दुनिया की यात्रा करता है, उसकी कई अन्य हवेली हैं और पहले से ही सुपरकारों का एक पूरा बेड़ा मौजूद है। नाइजीरिया के लागोस के रहने वाले मोम्फा जूनियर, अरबपति नाइजीरियाई इंटरनेट सेलिब्रिटी इस्माइलिया मुस्तफा, मोहम्मद अवल मुस्तफा के बेटे हैं।
युवा प्रभावशाली शख्स मोम्फा के अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर 29,800 फॉलोअर्स हैं, जहां वह अपनी भव्य जीवन शैली की तस्वीरें पोस्ट करते हैं। इस लड़के को वर्साचे और गुच्ची जैसे ब्रांडों सहित स्टाइलिश और डिजाइनर कपड़े पहने हुए देखा जा सकता है, जबकि वह अपनी सुपरकारों के बगल में खड़ा है।
यह भी पढ़ें-झारखंड में मिली आठ फीट लंबी मछली, जान इतनी कि पूरे इंसान की हड्डियां तोड़ दे
मोम्फा के पास खुद का प्राइवेट जेट और अनेकों सुपर कार हैं। मोम्फा के इंस्टाग्राम पोस्ट के मुताबिक इनमे से कुछ कार को उसके तोहफे पर भेंट के तौर पर मिली हैं।
Updated on:
10 Feb 2022 07:02 pm
Published on:
10 Feb 2022 07:00 pm
बड़ी खबरें
View Allहॉट ऑन वेब
ट्रेंडिंग
