
girlfriend on rent
स्कूल से कॉलेज में जाते ही हर लड़के को गर्लफ्रेंड की जरूरत पड़ती है। वह अपनी पसंदीदा लड़की को अपनी दोस्त बनाने के लिए कई प्रकार के जतन करते है। फिर उससे दोस्ती हो जाती है। इसके बाद दोनों बाहर घूमने से लेकर शॉपिंग तक साथ-साथ रहते है। कुछ लड़के ऐसे भी होती है जिनकी कोई गर्लफ्रेंड नहीं होती है। आज आपको एक ऐसी जगह के बारे में बता रहे है जहां पर आपको मात्र 10 रुपए में एक खूबसूरत लड़की गर्लफ्रेंड के तौर पर मिलती है। इसके साथ आप घूम सकते और शॉपिंग भी कर सकते है। यह लड़कियां मॉडल है जिन्हें आप 10 रूपये में 20 मिनट के लिए गर्लफ्रेंड बना सकते है। यह सब आपको चीन में मिलेगा।
एक क्यूआर कोड करना पड़ता है स्कैन
गुआंडोंग में ‘द वाइटेलिटी सिटी इन ह्यूआन सिटी’ में एक बेहद ही खास किस्म का एक स्टोर है। इस स्टोर में एक खास पोडियम स्थित है, जिस पर बेहद ही खूबसूरत लड़कियां खड़ी होती हैं। इस स्टोर में आकर कोई भी पुरुष अपनी पसंद की लड़की को किराये पर गर्लफ्रेंड बनाकर अपने साथ लेकर जा सकता है। इसके लिए आपको प्रति 20 मिनट के हिसाब से 10 रुपये का जमा करने पड़ेंगे। अपनी पसंद की लड़की को ले जाने के लिए पुरुषों को सबसे पहले लड़की के मोबाइल फोन पर एक क्यूआर कोड स्कैन करना पड़ता है। फिर उसके बाद पैसे का भुगतान करना होता है।
बिना मर्जी के छू भी नही सकते
इसके लिए आपको एक शर्त का भी ध्यान रखना पड़ता है। आप अपनी पसंद की लड़की को उसी मॉल और स्टोर के आसपास घुमा सकते हैं। आप चाहे तो उसे शॉपिंग भी करा सकते हैं या फिर लड़की को लंच डेट पर भी ले जा सकते हैं। 20 मिनट से ज्यादा आपने लड़की के साथ ज्यादा समय बिताया तो आपको फिर से पेमेंट करना होगा। सबसे खास बात आप लड़की को बिना उसकी मर्जी के छू नहीं सकते है। अगर लड़की ने हां कर दी तो आप उसे कहीं बाहर भी घूमाने के लिए भी ले जा सकते हैं। इस दौरान आपको समय का खासतौर से ध्यान रखना पड़ेगा।
Published on:
03 Nov 2020 12:06 pm
बड़ी खबरें
View Allहॉट ऑन वेब
ट्रेंडिंग
