
Armaan Malik commit to suicide
Armaan Malik Conflict to commit suicide: अरमान मलिक ने दो-दो शादियां की हैं। उनकी पहली शादी 2011 में पायल मलिक (Payal Malik) से हुई थी, जिनसे उन्हें एक बेटा है। जिसका नाम चीकू है, जोकि अब दस साल का है। आपको बता दें कि अरमान ने पायल से लव मैरिज की थी, जिसके बाद उनकी पहली वाइफ पायल के परिवार ने उनसे नाता तोड़ लिया था। एक वक्त था जब पायल और कृतिका मलिक (Kritika Malik) एक दूसरे की अच्छी दोस्त हुआ करती थीं। उस समय कृतिका अक्सर पायल के घर आया-जाया करती थी। जिस बीच कृतिका की मुलाकात अरमान से हुई। अरमान को पहली ही नजर में कृतिका से प्यार हो गया था और कृतिका भी मन ही मन अरमान को पसंद करने गी थी। एक समय ऐसा आया कि अरमान कृतिका को सिर्फ अपना बनाना चाहते थे और उनसे शादी करना चाहते थे। तो उन्होंने पहली पत्नी पायल के होते हुए कृतिका से शादी रचा ली। अरमान मलिक (Armaan Malik) ने दूसरी शादी 2018 में कृतिका मलिक से की थी। ये भी लव मैरिज थी। कृतिका, पायल की बेस्ट फ्रेंड हुआ करती थीं। यही वजह है कि पायल एक ही घर में कृतिका के साथ रहने को राजी हो गई।
कृतिका ने शादी करते वक्त अपने पैरेंट्स को नहीं बताया था कि अरमान पहले से शादीशुदा हैं। पायल मलिक को नहीं पता था कि उनके पति का कृतिका मलिक से अफेयर चल रहा है। जब ये बात सामने आई तो घर में खूब बवाल हुआ। इस बात को लेकर अरमान और पायल के बीच क्लेश इतना बढ़ गया कि अरमान ने तय कर लिया की वह सूसाइड कर लेंगे। यही नहीं बल्कि कृतिका से शादी के बाद अरमान मलिक की पहली पत्नी ने घर छोड़ दिया था और उनके माता-पिता अरमान से सभी रिश्ते-नाते तोड़ने का दबाव भी बनाने लगे।
अरमान दोनों पत्नियों से प्यार करते थे और नहीं चाहते थे कि वह किसी को छोड़े। उन्होंने पायल को मनाने की पूरी कोशिश की। एक दिन उन्होंने सुसाइड करने तक की भी धमकी दे दी। वह सुसाइड करने भी वाले थे, लेकिन पायल मान गईं और घर वापस आ गईं। शुरू में कृतिका और पायल के परिवारों ने इसका विरोध किया, लेकिन फिर वे भी मान गए। सोशल मीडिया पर भी अरमान को दो-दो शादियों के लिए खूब ट्रोल किया गया, लेकिन फिर वह इसी की वजह से सुर्खियों में रहने लगे। आज पायल और कृतिका ‘सौतन’ नहीं बहनों की तरह साथ रहती हैं
यह भी पढ़ें: दूसरी पत्नी कृतिका के बेटे के पिता बने अरमान मलिक, सौतन बनी सहेली ने शेयर की बेटे की पहली फोटो
पत्नी की फ्रेंड से ही इश्क लड़ाना और फिर शादी करके दो पत्नियों के साथ एक ही घर में रहना। यहां तक कि कृतिका मलिक से दूसरी शादी के लिए घर में हुए क्लेश के बाद सुसाइड करने की कोशिश करना। इन सभी चीजों से रुबरु हो चुके हैं यूट्यूबर अरमान मलिक। (Youtuber Armaan Malik) बहरहाल, अरमान मलिक की दूसरी पत्नी कृतिका मलिक अब एक बेटे की मां बन गई हैं। अब जल्द ही पायल मलिक दो जुड़वा बच्चों की मां बनने वाली हैं।
यह भी पढ़ें: रश्मिका मंदाना ने विजय देवरकोंडा संग लिव-इन रिलेशनशिप पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Updated on:
08 Apr 2023 12:24 pm
Published on:
08 Apr 2023 12:13 pm
बड़ी खबरें
View Allहॉट ऑन वेब
ट्रेंडिंग
