25 जून 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

स्मृति संगम में झलकी यादों और उपलब्धियों की छटा, अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों को दी गई भावभीनी विदाई

दक्षिण भारत हिंदी प्रचार सभा के भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी लॉ कॉलेज, कोप्पल में वार्षिकोत्सव एवं अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों के विदाई समारोह स्मृति संगम - द नेक्स्ट चैप्टर का आयोजन हर्षोल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया, वहीं अंतिम वर्ष के छात्रों को भावपूर्ण विदाई दी गई। कार्यक्रम का उद्घाटन अभिनव गविसिद्धेश्वर महास्वामी ने किया। उन्होंने विद्यार्थियों को आशीर्वचन देते हुए कहा कि शिक्षा के साथ संस्कार, अनुशासन और सामाजिक जिम्मेदारी का भाव भी विकसित करना आवश्यक है। यही गुण जीवन में सफलता और सम्मान दिलाते हैं।
less than 1 minute read
Google source verification
अटल बिहारी वाजपेयी लॉ कॉलेज, कोप्पल के वार्षिकोत्सव में अभिनव गविसिद्धेश्वर स्वामी का सम्मान करते हुए।

अटल बिहारी वाजपेयी लॉ कॉलेज, कोप्पल के वार्षिकोत्सव में अभिनव गविसिद्धेश्वर स्वामी का सम्मान करते हुए।

कौशल का उपयोग समाज के हित में करें
कार्यक्रम की अध्यक्षता दक्षिण भारत हिंदी प्रचार सभा कर्नाटक के कार्याध्यक्ष एवं हुब्बली-धारवाड़ नगर निगम के पूर्व महापौर ईरेश बी. अंचटगेरीने की। उन्होंने कहा कि विधि शिक्षा केवल पेशेवर सफलता का माध्यम नहीं, बल्कि न्याय, नैतिकता और सामाजिक प्रतिबद्धता का प्रतीक है। विद्यार्थियों को अपने ज्ञान और कौशल का उपयोग समाज के हित में करना चाहिए। उन्होंने युवाओं से निरंतर सीखने, अनुशासन बनाए रखने और आत्मविश्वास के साथ आगे बढऩे का आह्वान किया। मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित विधान परिषद सदस्य सुशील नमोशी ने कहा कि कानून के विद्यार्थियों को संविधान के मूल्यों की रक्षा करते हुए समाज में न्याय और समानता स्थापित करने के लिए कार्य करना चाहिए। उन्होंने युवाओं से नेतृत्व क्षमता विकसित कर राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आग्रह किया।

शैक्षणिक उपलब्धियों की जानकारी
समाजसेवी एवं के.एस. अस्पताल के अध्यक्ष डॉ. बसवराज क्यावटर ने विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। सभा के सचिव एस. राधाकृष्णन ने संस्थान की शैक्षणिक गतिविधियों और उपलब्धियों की जानकारी दी। कॉलेज की प्राचार्य उषादेवी एस. हिरेमठ ने स्वागत भाषण देते हुए वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। उपप्राचार्य बसवराज एस.एम. ने आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर प्रबंधन समिति के सदस्य, प्राध्यापक, कर्मचारी, विद्यार्थी और अभिभावक बड़ी संख्या में उपस्थित थे। रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने समारोह को यादगार बना दिया। अंत में अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों को भावभीनी विदाई देकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।