13 जनवरी 2026,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कांग्रेस की दिग्गज सोनिया गांधी इसी सीट से जीती, 1999 में भाजपा की सुषमा स्वराज को हराया था, 2000 तक कांग्रेस का एकछत्र राज रहा

बेल्लारी लोकसभा क्षेत्र- भाजपा ने श्रीरामुलु को उम्मीदवार बनाया, कांग्रेस प्रत्याशी की अब तक घोषणा नहीं- विजयनगर एवं बल्लारी जिले के विधानसभा क्षेत्र शामिल

less than 1 minute read
Google source verification
Bellary Lok Sabha constituency

Bellary Lok Sabha constituency

बेल्लारी लोकसभा सीट से 1999 में कांग्रेस की सोनिया गांधी ने जीत दर्ज की। तब सोनिया गांधी ने भाजपा की सुषमा स्वराज को करीब 56 हजार से अधिक मतों से हराया था। परिसीमन के बाद बेल्लारी लोकसभा सीट अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित की गई। इस सीट पर साल 2000 के चुनाव तक कांग्रेस का एकछत्र राज रहा।
2018 के उपचुनाव को छोड़ दें तो 2004 से यहां से लगातार भाजपा जीत दर्ज करती आ रही है। वैसे यहां मुकाबला कांग्रेस एवं भाजपा में ही होता आया है। भाजपा ने जारी की पहली सूची में बी. श्रीरामुलु को उम्मीदवार बनाया है। श्रीरामुलु कर्नाटक में समाज कल्याण मंत्री रह चुके हैं। वे सांसद भी रहे हैं।

...
कब कौन सांसद रहा
2019- वाई. देवेन्द्रप्पा - भाजपा
2018- वी.एस. उगरप्पा- कांग्रेस
2014- बी. श्रीरामुलु- भाजपा
2009- जे. शांता- भाजपा
2004- करुणाकर रेड्डी -भाजपा
2000- कोलुर बसवनगौड - कांग्रेस
1999- सोनिया गांधी- कांग्रेस
1998- के.सी. कौंडिया- कांग्रेस
1996- के.सी. कौंडिया- कांग्रेस
1991- बसवराजेश्वरी- कांग्रेस
1989- बसवराजेश्वरी- कांग्रेस
1984- बसवराजेश्वरी- कांग्रेस
1980- आर.वाई.गोरपाडे- कांग्रेस

...
बेल्लारी लोकसभा क्षेत्र में बल्लारी तथा विजयनगर जिले के चार-चार विधानसभा क्षेत्र आते हैं। इनमें से छह पर कांग्रेस तथा एक-एक सीट पर भाजपा एवं जेडीएस के विधायक है।
बल्लारी जिले के पांच विधानसभा क्षेत्र
- काम्पली (अनुसूचित जनजाति)
- बेल्लारी (अनुसूचित जनजाति)
- बेल्लारी सिटी
- सन्डूर (अनुसूचित जनजाति)
विजयनगर जिले के विधानसभा क्षेत्र
- कुल्लगी (अनुसूचित जनजाति)
- विजयनगर
- हौन हदगली (अनुसूचित जाति)
- हगरीबोम्मनहल्ली (अनुसूचित जाति)
...

पिछले चुनाव में जीत का अंतर
2019 में भाजपा के वाई. देवेन्द्रप्पा ने कांग्रेस के वी.एस. उगरप्पा को 25,707 मतों से हराया
2018 (उप चुनाव) में कांग्रेस के वी.एस. उगरप्पा ने भाजपा के जे. शांता को 2,43,161 मतों से हराया
2014 में भाजपा के बी. श्रीरामुलु ने कांग्रेस के एन.वाई. हनुमनथप्पा को 85,144 मतों से हराया