
Bhim Assembly constituency
मार्बल व्यवसाय के बावजूद रोजगार यहां बड़ा मुद्दा है। मार्बल की सैकड़ों इकाइयों के बावजूद रोजगार के लिए लोग गुजरात, महाराट्र, कर्नाटक व अन्य प्रदेशों पर निर्भर हैं। प्रवासियों का कहना है कि मार्बल के लिए राजसमंद से ज्यादा किशनगढ़ को तवज्जो मिल रही। राजसमंद जिले की भीम विधानसभा में पेयजल की समस्या है। यहां की सड़कें और परिवहन व्यवस्था सुचारू करने की जरूरत है। भीम में नगरपालिका बनाने की मांग करीब एक दशक से की जा रही थी जिले कुछ दिनों पहले ही मंजूर किया गया है। भीम सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र को भी उप जिला चिकित्सालय के रूप में क्रमोन्नत किया है लेकिन कई जगह चिकित्सकों की कमी है, जिसे सरकार को जल्द पूरा करना चाहिए। लसानी व मदारिया के बीच सैण माता का प्रसिद्ध मंदिर है जो देश-दुनिया के सैलानियों की आस्था का केंद्र है। यहां हर साल हजारों भक्त दर्शनार्थ आते हैं, लेकिन यह विकसित कम हुआ है। राजस्थान पत्रिका परिचर्चा के दौरान भीम विधानसभा क्षेत्र के लोगों ने अपनी बात रखी। राजस्थान पत्रिका हुब्बल्ली के संपादकीय प्रभारी अशोक सिंह राजपुरोहित ने परिचर्चा का संयोजन किया। प्रस्तुत हैं परिचर्चा का सार:
...
औद्योगिक क्षेत्र बना लेकिन उद्योगों का अभाव
करीब तीन साल से बगड़ में रीको औद्योगिक क्षेत्र बना है। अभी गिने-चुने उद्योग ही यहां लगे हैं। कुछ मार्बल की इकाइयां स्थापित हुई है। मौजूदा समय में रीको के भूखंड आवंटन के तुरन्त बाद उद्योग स्थापित करने की शर्त लगा दी गई है। इस वजह से कोई उद्योग लगाने के लिए आगे नहीं आ रहा है। किसी भी उद्योग को स्थापित करने के लिए समय चाहिए। उद्योगों की स्थापना के लिए कुछ समय दिया जाएं तो नए उद्योग लग सकते हैं।
- लक्ष्मीलाल बोहरा बगड़, अध्यक्ष, मेवाड़ ओसवाल साजनान संघ, मदारिया प्रांत, हुब्बल्ली।
...
सड़कों की चौड़ाई बढाएं
भीम से देवगढ़ के लिए सड़क स्वीकृत हो चुकी है लेकिन अब तक काम शुरू नहीं किया गया है। यह व्यस्त मार्ग है। इसलिए यहां सड़कों की चौड़ाई को बढ़ाया जाना चाहिए। लसानी में पानी की समस्या है। इसका निराकरण किया जाना चाहिए।
- गणपतलाल कोठारी लसानी, कोषाध्यक्ष, मेवाड़ ओसवाल साजनान संघ, मदारिया प्रांत, हुब्बल्ली।
...
पर्यटन को मिले बढ़ावा
रेल कनेक्टिविटी की सुविधा का अभाव है। रेल पकडऩे के लिए मारवाड़ जंक्शन जाना पड़ता है। इलाके में पर्यटन स्थलों को विकसित किया जा सकता है।
- विवेक डक बरार, कोषाध्यक्ष, तेरापंथ युवक परिषद, हुब्बल्ली।
....
सीवी विमान सेवा की दरकार
क्षेत्र में उच्च शिक्षण संस्थानों की कमी है। बालिकाओं के लिए अलग महाविद्यालय खोला जाना चाहिए। हुब्बल्ली से उदयपुर या अहमदाबाद के लिए सीधी हवाई सेवा होनी चाहिए। इलाके में रोजगार की कमी है।
- महावीर कोठारी मदारिया, सचिव, भारतीय जैन संगठना, हुब्बल्ली।
...
विकास की कमी
इलाके में विकास कम हुआ है। क्षेत्र में उद्योगों की स्थापना होने पर लोगों को रोजगार मिल सकता है।
- शांतिलाल गुगलिया, भीम निवासी।
..
रेल कनेक्टिविटी बेहतर बने
इलाके में पानी की किल्लत बनी हुई है। सप्ताह में एक दिन पानी आता है। बस एवं रेल की कनेक्टिविटी बेहतर की जानी चाहिए।
- चन्दन बोहरा, देवगढ़ निवासी।
...
मिले हैण्डीक्राफ्ट उद्योग को बढ़ावा
यदि इलाके में हैण्डीक्राफ्ट उद्योग को बढ़ावा दिया जाएं और इसे विकसित किए जाने की दिशा में काम किया जाएं तो स्थानीय लोगों को रोजगार मिल सकता है। इलाके में एंटरटेनमेन्ट के लिए सुविधाओं का विस्तार किया जाना चाहिए। स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार करने एवं इन्हें बेहतर बनाने की जरूरत है। एम्बुलेस की सुविधा समय पर मिलनी चाहिए।
- विशाल बोहरा बगड़, अध्यक्ष, तेरापंथ युवक परिषद, हुब्बल्ली।
...
स्वास्थ्य सुविधाओं में सुधार हो
भीम में रेफरल अस्पताल नाम का है। यहां सुविधाओं का अभाव है। ऐसे मे कई बार मरीजों को दूसरी जगह रेफर किया जाता है।
- विमल डक, कुकरखेड़ा निवासी।
...
रेल कनेक्टिविटी बेहतर बनाएं
रेल कनेक्टिविटी बेहतर बनाने की जरूरत है। इससे लोगों को सुविधा हो सकेगी।
- रवि डक, कुकरखेड़ा निवासी।
...
सुदूर इलाकों में सड़कों में हो सुधार
सुदूर गांवों में सड़कों में सुधार किए जाने की जरूरत है। परिवहन के साधनों के अभाव में भी लोगों को परेशानी होती है।
- मनोज कोठारी, मदारिया निवासी।
...
Published on:
07 Nov 2023 03:54 pm
बड़ी खबरें
View Allहुबली
कर्नाटक
ट्रेंडिंग
