17 दिसंबर 2025,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

फिर बढ़ रहे डेंगू के मामले, महीने में 3,110 की पुष्टि

राज्य में डेंगू के मामलों की संख्या में वृद्धि हुई है, एक महीने में 3,110 मामलों की पुष्टि हुई है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक इस साल इस बुखार से पीड़ित लोगों की कुल संख्या 8,563 तक पहुंच गई है। पहले छह महीनों में 2 हजार मामलों की पुष्टि हुई थी तो वहीं आगामी तीन महीनों में 6 हजार से अधिक मामलों की पुष्टि हुई है।

2 min read
Google source verification
फिर बढ़ रहे डेंगू के मामले, महीने में 3,110 की पुष्टि

फिर बढ़ रहे डेंगू के मामले, महीने में 3,110 की पुष्टि

राज्य में डेंगू का डंक
हुब्बल्ली. राज्य में डेंगू के मामलों की संख्या में वृद्धि हुई है, एक महीने में 3,110 मामलों की पुष्टि हुई है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक इस साल इस बुखार से पीड़ित लोगों की कुल संख्या 8,563 तक पहुंच गई है। पहले छह महीनों में 2 हजार मामलों की पुष्टि हुई थी तो वहीं आगामी तीन महीनों में 6 हजार से अधिक मामलों की पुष्टि हुई है। 90 हजार से ज्यादा डेंगू संदिग्धों की जांच की गई है। इनमें से 50 हजार से ज्यादा के खून के नमूनों की जांच की जा चुकी है। राज्य के सभी जिलों में डेंगू के मामले सामने आए हैं। पिछले साल राज्य में 9,620 लोग डेंगू बुखार से पीड़ित हुए थे। इनमें से नौ की मौत गंभीर बुखार से होने की पुष्टि हुई थी। इस वर्ष कोई मौत की सूचना नहीं मिली है।

बीबीएमपी कार्य क्षेत्र में अधिक

राज्य में रिपोर्ट किए गए डेंगू के कुल मामलों में से आधे से अधिक की पुष्टि बृहत बेंगलुरु महानगर पालिका कार्यक्षेत्र में हुई है। 9,788 लोगों के रक्त नमूनों की जांच की गई और 4,979 लोगों में बुखार की पुष्टि हुई है। पिछले एक महीने में 2,010 मामलों की पुष्टि हुई है।

ये है स्थिति
स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक मैसूर में 430, उडुपी में 346, शिवमोग्गा में 198, दक्षिण कन्नड़ में 178, कलबुर्गी में 176, विजयपुर में 170, चित्रदुर्ग में 158, बेलगावी में 149, हासन में 139, दावणगेरे में 134, चिक्कमगलूरु में 128, तुमकुर में 122, धारवाड़ में 115 और कोडगु में 110 मामलों की पुष्टि हुई है। अन्य जिलों में यह संख्या 100 से कम है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक राज्य के 28 जिलों में चिकनगुनिया के मामले पाए गए हैं। 32 हजार से अधिक चिकनगुनिया के संदिग्धों की पहचान कर परीक्षण किया गया है। 20 हजार से ज्यादा लोगों का टेस्ट किया जा चुका है। इनमें से 922 लोगों के इस बुखार से पीड़ित होने की पुष्टि हो चुकी है। मैसूर (141) और विजयपुर में (101) अधिक मामले सामने आए। अन्य जिलों में यह संख्या 100 से कम है।


बड़ी खबरें

View All

हुबली

कर्नाटक

ट्रेंडिंग