
जिला प्रशासन ने अनाधिकृत गाइडों पर लगाया प्रतिबंध
होसपेट
विश्व प्रसिद्ध एतिहासिक क्षेत्र हम्पी में अनाधिकृत गाइडों (प्रवासी मार्गदर्शक) के प्रवेश पर जिला प्रशासन ने प्रतिबंध लगाया है। जिला प्रशासन की कार्रवाई की जनता प्रशंसा कर रही है।
हम्पी प्राचीन एतिहासिक क्षेत्र मात्र ही नहीं प्रसिद्ध पर्यटन क्षेत्र भी हैै। रोजाना यहां पर हजारों जने प्रवासी देश के विभिन्न राज्यों से आते हैं। यहां पर विदेशी पर्यटक भी बड़ी संख्या में आते हैं। इन सब के बीच पर्यटकों को अनाधिकृत गाइडों से परेशानी होने के उदाहरण हैं।
पिछले कुछ दिनों से अपने आपको गाइड बताकर कुछ पर्यटकों को गलत जानकारी देने के कारण प्रवासियों को समस्या पेश आई है। कुछ गाइडों ने प्रवासियों से गलत बर्ताव करने के आरोप भी सामने आए हैं। इस बारे में हम्पी पुलिस थाने में शिकायतें भी दर्ज हुई हैं। पीडि़त पर्यटनों ने इन अनाधिकृत गाइडों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग भी की गई थी।
इसके चलते जिलाधिकारी एस.एस. दिवाकर ने पर्यटन विभाग अधिकारियों की बैठक बुलाकर कडी कार्रवाई की तैयारी में जुटे हुए हैं।
...रजिस्टर में पंजीकरण होगा नाम
अनाधिकृत प्रवासी गाइडों से होने वाली समस्याओं के निवारण के लिए हम्पी के श्रीविरूपाक्षेश्वर मंदिर में अधिकृत गाइडों को मात्र प्रवेश की अनुमति देने की व्यवस्था की गई है। अधिकृत प्रवासी गाइडों को मात्र उनके पंजीकरण संख्या तथा पहचान पत्र की समीक्षा कर अंदर जाने की अनुमति दी जाती है।
...पंजीकरण होने पर ही एंट्री
हम्पी के श्री विरूपाक्षेश्वर स्वामी मंदिर के मुख्य द्वार में ही एक कर्मचारी के साथ पंजीकरण पुस्तक रखी गई ह। अंदर प्रवेश करने से पूर्व इस रजिस्टर में प्रवासी गाइड का नाम, कार्ड संख्या, मोबाइल नंबर तथा हस्ताक्षर दर्ज किए जाते हैं।
जिलाधिकारी दिवाकर ने कहा कि विश्व पर्यटन स्थल हम्पी आने वाले पर्यटकों को अधिकृत गाइडों को ही नियुक्त करना चाहिए। पर्यटन विभाग की ओर से प्रशिक्षित, बिना पहचान पत्र के व्यक्ति स्वयं को गाइड बताकर स्मारकों के बारे में मार्गदर्शन करने से पर्यटकों को होने वाली समस्याओं के बारे में विभाग को जानकारी मिली है। इसके चलते पर्यटक विभाग की ओर से प्रशिक्षण और बिना पहचान पत्र वाले व्यक्तियों को पर्यटकों को मार्गदर्शन करने नहीं जाना चाहिए। इसका उल्लंघन करने वाले व्यक्तियों के खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
...पर्यटन विभाग से पहचान पत्र
हम्पी के विभिन्न स्मारकों के मार्गदर्शन के लिए पर्यटकों को गाइड नियुक्त करलेने से पूर्व वे पर्यटन विभाग की ओर से पहचान पत्र प्राप्त किया है या नहीं की पुष्टि करलेनी चाहिए। पर्यटन विभाग, कमलापुर, होसपेट कार्यालय के फोन नंबर पर संपर्क कर जानकारी प्राप्त करसकते हैं। पर्यटकों को किसी प्रकार की समस्या, धोखा होने पर हम्पी पर्यटक पुलिस थाना या फोन नंबर 08394-241530, उप निरीक्षक फोन नंबर 9480805758 पर संपर्क कर शिकायत दर्ज करवासकते हैं।
...आटोरिक्शा चालकों को ब्याज
कुछ आटो रिक्शा चालक पर्यटकों को आटो रिक्शा में लाकर गाइड करने के बारे में शिकायतें मिल रही हैैं। आटो रिक्शा चालक पर्यटकों का मार्गदर्शन नहीं करने के निर्देश दिए गए हैं। प्रादेशिक पथ परिवहन अधिकारी संबंधित आटो रिक्शा चालकों के ब्याज तथा लाइसेंस की जांच कर नियम अनुसार कार्रवाई करनी चाहिए।
-एम.एस. दिवाकर, जिलाधिकारी
.................................................................
Published on:
08 Dec 2023 07:40 pm
बड़ी खबरें
View Allहुबली
कर्नाटक
ट्रेंडिंग
