24 जून 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सतीश जारकीहोली के रिश्तेदार और आबकारी अधिकारी मंजूनाथ के ठिकानों पर ईडी का छापा, कई दस्तावेज खंगाले

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कर्नाटक में बड़ी कार्रवाई करते हुए आबकारी विभाग के अतिरिक्त आयुक्त (प्रवर्तन एवं अपराध) वाई. मंजूनाथ और उनसे जुड़े कई परिसरों पर छापेमारी की। मंजूनाथ को राज्य के लोक निर्माण मंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता सतीश जारकीहोली का रिश्तेदार बताया जा रहा है। ईडी की इस कार्रवाई के बाद प्रशासनिक और राजनीतिक हलकों में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है।
less than 1 minute read
Google source verification
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी)

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी)

एक साथ तलाशी अभियान
सूत्रों के अनुसार, ईडी की टीमों ने गोवा एवं कर्नाटक के विभिन्न स्थानों पर एक साथ तलाशी अभियान चलाया। छापेमारी के दौरान बैंक खातों, निवेश, अचल संपत्तियों और वित्तीय लेन-देन से जुड़े दस्तावेजों की जांच की गई। इसके अलावा कई इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों और डिजिटल रिकॉर्ड को भी जांच के लिए जब्त किया गया है।

कथित वित्तीय अनियमितताओं के चलते
बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई कथित वित्तीय अनियमितताओं और आय से अधिक संपत्ति से जुड़े मामलों की जांच के तहत की गई है। हालांकि ईडी की ओर से अभी तक विस्तृत आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की गई है। जांच एजेंसी छापेमारी के दौरान मिले दस्तावेजों और डिजिटल साक्ष्यों का विश्लेषण कर रही है।
वाई. मंजूनाथ वर्तमान में आबकारी विभाग में प्रवर्तन एवं अपराध शाखा के अतिरिक्त आयुक्त के पद पर कार्यरत हैं। शराब कारोबार, लाइसेंस व्यवस्था और अवैध मदिरा गतिविधियों पर निगरानी रखने वाली इस शाखा को विभाग की महत्वपूर्ण इकाई माना जाता है। ऐसे में वरिष्ठ अधिकारी के खिलाफ हुई कार्रवाई ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं।

जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई
जांच एजेंसी यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि संबंधित संपत्तियां और वित्तीय लेन-देन उनकी घोषित आय के अनुरूप हैं या नहीं। प्रारंभिक जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई तय की जाएगी।

बड़ी खबरें

View All

हुबली

कर्नाटक

ट्रेंडिंग