
सुपरफास्ट और एक्सप्रेस ट्रेनें
यात्रियों से अपडेट देखने की अपील
दक्षिण पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी डॉ. मंजूनाथ कनमडी ने बताया कि ट्रेन संख्या 20693 जोधपुर-केएसआर बेंगलूरु द्वि-साप्ताहिक सुपरफास्ट एक्सप्रेस 25 जुलाई 2026 से घटप्रभा स्टेशन पर सुबह 8.28 बजे पहुंचेगी और 8.30 बजे रवाना होगी। पहले इसका समय 8.43/8.45 बजे था। इसी प्रकार यह ट्रेन बेलगावी स्टेशन पर सुबह 9.35 बजे पहुंचेगी और 9.40 बजे रवाना होगी, जबकि पहले इसका समय 9.50/9.55 बजे था। ट्रेन संख्या 20686 केएसआर बेंगलूरु-गांधीधाम साप्ताहिक सुपरफास्ट एक्सप्रेस का बेलगावी स्टेशन पर आगमन और प्रस्थान समय 25 जुलाई से सुबह 9.35/9.40 बजे होगा। पहले यह ट्रेन 10.05/10.10 बजे पहुंचती और रवाना होती थी। इसी तरह ट्रेन संख्या 16209 अजमेर-मैसूरु द्वि-साप्ताहिक एक्सप्रेस 26 जुलाई से तथा ट्रेन संख्या 16531 अजमेर-केएसआर बेंगलूरु साप्ताहिक एक्सप्रेस 27 जुलाई से बेलगावी स्टेशन पर सुबह 9.35/9.40 बजे पहुंचेगी और रवाना होगी। इन दोनों ट्रेनों का पूर्व निर्धारित समय 9.45/9.50 बजे था।
यात्रा से पहले संशोधित समय-सारिणी की जानकारी लें
ट्रेन संख्या 16533 जोधपुर-केएसआर बेंगलूरु साप्ताहिक एक्सप्रेस का समय भी 29 जुलाई 2026 से संशोधित किया गया है। यह ट्रेन बेलगावी स्टेशन पर सुबह 9.35 बजे पहुंचेगी और 9.40 बजे रवाना होगी। पहले इसका समय 9.45/9.50 बजे था। वहीं ट्रेन संख्या 11097 पुणे-एर्नाकुलम साप्ताहिक एक्सप्रेस 25 जुलाई 2026 से लोंडा स्टेशन पर सुबह 8.20 बजे पहुंचेगी और 8.30 बजे रवाना होगी। पहले इसका समय 7.58/8.00 बजे निर्धारित था। दक्षिण पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी डॉ. मंजूनाथ कनमडी ने यात्रियों से यात्रा से पहले संशोधित समय-सारिणी की जानकारी प्राप्त करने की अपील की है।
Published on:
23 Jun 2026 08:10 pm
बड़ी खबरें
View Allहुबली
कर्नाटक
ट्रेंडिंग
