
Baba Ramdev
श्री रामदेव सेवा संगठन विष्णु समाज गदग (कर्नाटक) विभिन्न धार्मिक एवं सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय रूप से सेवाएं दे रहा है। बाबा रामदेव का हर साल जागरण का आयोजन किया जा रहा है जिसमें राजस्थान से आने वाली भजन मंडलियों भजनों की प्रस्तुति देती है। जागरण में गदग के साथ ही कर्नाटक के विभिन्न इलाकों से प्रवासी समाज के लोग शामिल होते है। संगठन की भविष्य में यहां बाबा रामदेव का मंदिर बनाने की योजना है। संगठन के पदाधिकारियों ने बताया कि बाबा रामदेव महाराज राजस्थान के एक प्रसिद्ध लोक देवता हैं। प्रवासियों की उनके प्रति अटूट श्रद्धा है। पश्चिम राजस्थान के पोकरण के पास रुणिचा नामक स्थान में तंवर वंशीय राजपूत और रुणिचा के शासक अजमाल जी के घर भादो शुक्ल पक्ष दूज के दिन विस.1409 को बाबा रामदेव पीर का जन्म हुआ। हिंदू-मुस्लिम एकता के प्रतीक बाबा रामदेव ने अपने अल्प जीवन में वह कार्य कर दिखाया जो सैकडो वर्षों में भी होना सम्भव नहीं था। राजस्थान के जनमानस में पांच पीरों की प्रतिष्ठा है जिनमें बाबा रामसा पीर का महत्वपूर्ण स्थान है। रामदेव बाबा ने हमेशा ही दलितों की समाज सेवा की है। बाबा रामदेव ने भाद्रपद शुक्ला एकादशी वि.स.1442 को अपने स्थान पर जीवित समाधि ले ली थी। श्री रामदेव सेवा संगठन विष्णु समाज गदग के तत्वावधान में पिछले साल एक शाम बाबा रामदेव के नाम भक्ति जागरण में राजस्थान के कलाकारों ने स्वर लहरियां बिखेरी थीं जिसमें गदग के साथ ही कर्नाटक के विभिन्न जिलों से प्रवासी समाज के लोग शामिल हुए थे।
जनप्रतिनिधियों व संत-महात्माओं का स्वागत
श्री रामदेव सेवा संगठन विष्णु समाज गदग की ओर से समय-समय पर राजस्थान से आने वाले प्रमुख लोगों, जनप्रतिनिधियों एवं संत-महात्माओं का स्वागत-सत्कार किया जाता है। दो साल पहले ही कनाना मठ महंत परशुराम महाराज का स्वागत किया गया। पिछले दिनों राजस्थान के पचपदरा से भाजपा विधायक डॉ. अरूण चौधरी का सम्मान किया गया। इसके साथ ही अन्य सेवा कार्य में संगठन के कार्यकर्ता सक्रिय रूप से सहयोग करते हैं। गौशालाओं में जाकर गायों की सेवा करने का कार्य भी लगातार किया जा रहा है। राजस्थान की गौशालाओं के लिए भी सहयोग राशि देते रहे हैं। विभिन्न अनाथ आश्रमों में भी संगठन के सदस्यों ने सेवाएं दी हैं।
संगठन की कार्यकारिणी
श्री रामदेव सेवा संगठन विष्णु समाज गदग के अध्यक्ष बाबूसिंह परमार पांथेड़ी हैं। इसके साथ ही अन्य पदाधिकारियों में देवाराम चौधरी मेडा उपाध्यक्ष, सांवलाराम चौधरी करमावास सचिव, चतराराम देवासी मंडारडी सह सचिव एवं दीपाराम परमार माली मायलावास कोषाध्यक्ष है। इसके अलावा भरत कुमार राजपुरोहित रमणिया, इन्द्रसिंह राजपूत काठाड़ी, हीरालाल प्रजापत मायलावास, धन्नाराम चौधरी भलरों का बाड़ा, पंकज कुमार चौधरी करमावास, सुरेश सिंह राजपूत कावतरा, दिनेश कुमार वैष्णव रामपुरिया, दीपक कुमार चौधरी करमावास, मंगलाराम जाट सेहवाज, भारताराम चौधरी खेड़ा एवं रमेश कुमार प्रजापत गोल सिरोही कार्यकारिणी सदस्य है।
विष्णु समाज की सवा सौ दुकानें
श्री रामदेव सेवा संगठन विष्णु समाज गदग के सचिव सांवलाराम चौधरी करमावास ने बताया कि करीब नौ साल पहले श्री रामदेव सेवा संगठन विष्णु समाज गदग का गठन किया गया। गदग में विष्णु समाज की करीब सवा सौ के आसपास दुकानें हैं। विष्णु समाज में प्रमुख रूप से आंजणा चौधरी, राजपूत, राजपुरोहित, जाट, ब्राह्मण, प्रजापत, देवासी समेत अन्य जातियों के राजस्थान मूल के लोग अधिक है।
Published on:
10 Aug 2024 01:14 pm
बड़ी खबरें
View Allहुबली
कर्नाटक
ट्रेंडिंग
