20 दिसंबर 2025,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा, जिस देश में विजन हो, उस देश को आगे बढऩे से कोई रोक नहीं सकता

- श्री पदमावती माता शक्ति पीठ एजीएम रूरल कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंंग एवं टेेक्नोलॉजी के नए प्रशासनिक भवन का शिलान्यास - जैन एजीएम आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज के नए भवन का उद्घाटन

3 min read
Google source verification
External Affairs Minister S Jaishankar

Varur

जिस देश में विजन हो। नागरिकों का उत्साह नए लेवल पर जाएं। उस देश को आगे बढऩे से कोई नहीं रोक सकता है। हमारे यहां टेेलेन्ट को अवसर मिलता है। यही वजह है कि आज समूची दुनिया की नजर भारत पर है। विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने यह बात कही। वे बुधवार को यहां हुब्बल्ली के पास वरूर में श्री पदमावती माता शक्ति पीठ एजीएम रूरल कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंंग एवं टेेक्नोलॉजी के नए प्रशासनिक भवन का शिलान्यास तथा जैन एजीएम आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज के नए भवन का उद्घाटन करने के बाद आयोजित समारोह में बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे।
विदेश मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में नए भारत का निर्माण हो रहा है। हर दिन 30 किमी हाईवे बन रहा है। हर साल आठ नए एयरपोर्ट बन रहे हैं। भारत आज डिजीटल सोसायटी बन चुका है। हम एक महीने में जितना डिजीटल पेमेन्ट करते हैं उतना अन्य किसी देश में नहीं हो रहा है। पहले 2 जी, 3 जी हम चीन से मंगाते थे। अब 5 जी खुद भारत तैयार कर रहा है।
समूची दुनिया ने माना भारत का लोहा
विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने कहा कि तीन साल पहले जब कोविड की महामारी आई थी तब दुनिया को चिंता थी कि भारत सामना नहीं कर पाएगा। भारत के पास चिकित्सकों की कमी थी। उपकरणों का अभाव था। वेंटीलेटर पर्याप्त नहीं थे। लेकिन इन सबके बावजूद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने समूची दुनिया को ऐसा करके दिखाया कि सभी ने भारत का लोहा माना। भारत ने दुनिया के सौ देशों को वैक्सीन दी। हम कोविड में वैक्सीन बना पाए। भारत की क्षमता, आत्मविश्वास नागरिकों को कभी संकट में नहीं छोड़ता।
विदेश मंत्री ने कहा कि हमारे देश में टेलेन्ट की कमी नहीं है। जिस देश में ज्यादा चिकित्सक, इंजीनियर होते हैं, उस देश की उन्नति पर भरोसा कर सकते हैं। आज भारत दुनिया में अलग पहचान बना चुका है। विदेश मंत्री ने कहा कि सितम्बर महीने में वे प्रधानमंत्री मोदी के साथ दक्षिण अफ्रीका में थे। उस दौरान चन्द्रयान की लैंडिंग हो रही थी। ब्रिक्स का कांन्फ्रेंस चल रहा था। लैंडिंग सफल हुआ। उस समय 40-50 देशों के राष्ट्रपति व प्रधानमंत्री थे। उन्हें भी लगा कि भारत ने एक महान उपलब्धि हासिल की है।
मोदी ने भारतीय संस्कृति का गौरव बढ़ाया
श्री नवग्रह तीर्थ क्षेत्र वरूर के आचार्य गुणधर नंदी महाराज ने कहा कि प्रधानंंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारतीय संस्कृति के गौरव को बढ़ाया है। आयुर्वेद की महत्ता बहुत अधिक है। दिगंबर संंत आयुर्वेद का उपचार करते हैं। आयुर्वेद भारतीय पद्धति है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं विदेश मंत्री जयशंकर की तारीफ करते हुए आचार्य ने कहा कि उनमें शक्ति एवं सामथ्र्य हैं और वे देश को आगे ले जाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।
देश के विकास में संतों की आहूति
विश्व शांति केन्द्र के संंस्थापक आचार्य डॉ. लोकेश मुनि ने कहा कि मोदी के नेतृत्व में देश तेजी सेे विकास कर रहा है। इसमें संत भी आहूति दे रहे हैं। चिकित्सा, शिक्षा समेत सभी क्षेत्रों में अच्छा काम हो रहा है। आचार्य गुणधर नंदी स्वामी के नेतृत्व में शिक्षा एवं चिकित्सा के क्षेत्र में बेहतरीन कार्य प्रशंसनीय है। कोविड के बाद में समूची दुनिया में योग एवं आयुर्वेद की दिशा में बड़ा काम हो रहा है।
देश सुरक्षित हाथों में
केंद्रीय संसदीय कार्य, कोयला और खान मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कहा कि प्रधानंत्री नरेन्द्र मोदी के हाथों में देश सुरक्षित है। विदेश मंत्री जयशंकर ने विदेश नीति के क्रियान्वयन में अहम भूमिका निभाई है।
आयुर्वेद को बढ़ावा देने की दिशा में देश में बहुत काम हुआ है। विश्वेस्वरया तकनीकी विश्वविद्यालय बेलगावी के कुलपति डॉ. एस. विद्याशंकर ने कहा कि देश विकसित भारत की मुहिम पर तेजी से आगे बढ रहा है। विज्ञान एवं तकनीकी के क्षेत्र में देश ने बहुत प्रगति की है। ऐसे में वर्ष 2047 में भारत विकसित देश बनेगा। एजीएमआर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के निदेशक संदीप ने स्वागत भाषण दिया।
कई गणमान्य लोग थे मौजूद
एजीएमआर इंजीनियरिंग कॉलेज के प्रशासनिक भवन परिसर में एक बड़ा सभागार, एक इनडोर स्टेडियम, डिजिटल लाइब्रेरी और एक प्रशिक्षण केंद्र होगा। आगामी सत्र से नया पाठ्यक्रम शुरू करने की योजना है। एजीएम रूरल कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी का प्रशासनिक भवन सात एकड़ में बनाया जाएगा। इस अवसर पर कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई, कुंदगोल विधायक एम.आर. पाटिल, बेलगावी दक्षिण विधायक अभय कुमार पाटिल समेत अन्य गणममान्य लोग मौजूद थे।