18 जनवरी 2026,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

गोवा प्रदेश कांग्रेस ने भाजपा नेता के खिलाफ मामला दर्ज करवाया

गोवा प्रदेश कांग्रेस ने भाजपा नेता के खिलाफ मामला दर्ज करवाया

less than 1 minute read
Google source verification

हुबली

image

S F Munshi

May 08, 2023

गोवा प्रदेश कांग्रेस ने भाजपा नेता के खिलाफ मामला दर्ज करवाया

गोवा प्रदेश कांग्रेस ने भाजपा नेता के खिलाफ मामला दर्ज करवाया

पणजी
पणजी के मुख्य पुलिस थाने में कर्नाटक के भाजपा प्रत्याशी मणिकांत राठोड़ के खिलाफ गोवा प्रदेश कांग्रेस की ओर से मामला दर्ज करवाया है। भाजपा नेता मणिकांत राठोड़ ने कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे तथा उनके परिवार की हत्या करने की साजिश बनाई है का गंभीर आरोप लगाया गया है।
कर्नाटक के भाजपा प्रत्याशी मणिकांत राठोड़ के खिलाफ गोवा प्रदेश कांग्रेस की ओर से पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करवाई है। मणिकांत राठोड़ के खिलाफ कड़े सेक्षन के तहत मामला दर्ज करवाने की कांग्रेस ने मांग की है।
गोवा राज्य कांग्रेस अध्यक्ष अमित पाट्कर तथा उनका प्रतिनिधि मंडल ने पणजी पुलिस थाने में मामला दर्ज करवाया है। कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे तथा उनके परिवार की हत्या की साजिश बनाने के बारे में प्रधानमंत्री तथा भाजपा के प्रमुख नेताओं ने मौन धारण किया है। आडियो क्लिप में भाजपा प्रत्याशी मणिकांत राठोड़ ने हत्या की साजिश के बारे में बात करते हुए साफ सुनसकते हैं। इस बारे में पुलिस की ओर से मणिकांत राठोड़ के खिलाफ मामला दर्ज करने की कांग्रेस ने मांग की है। इस बीच भाजपा ने इन आरोपों से इनकार किया है। सारे आरोप झुटे हैं कहा है। मणिकांत राठोड ने सोशियल मीडिया में वायरल आडियो क्लिप को नकली कहा है। चुनाव में मेरे खिलाफ हार के भय से एसे आरोप किए जा रहे हैं।
......................................................